स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: बेल्जियम ने फिर दिखाया चैम्पियन वाला खेल, भारत को मिली पहली हार

Paris Olympics 2024, India vs Belgium: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बेल्जियम से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। इसी हार के साथ भारतीय टीम 7 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है, जबकि बेल्जियम 12 अंक के साथ टेबल में टॉप पर है। भारत लीग का आखिरी मुकाबला दो अगस्त को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी।

Image

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- Johns. X)

Photo : Twitter

Paris Olympics 2024, India vs Belgium: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पेरिस ओलंपिक 2024 में पहला हार का सामना करना पड़ा। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारत का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम से हुआ। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। लेकिन टीम को बेल्जियम से 2-1 से हार झेलनी पड़ी। इससे पहले भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा था। भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है।

पहला क्वार्टर में नहीं हुआ गोल

डिफेंडिंग चैम्पियन बेल्जियम और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट टीम इंडिया के बीच पहला क्वार्टर काफी रोमांचक भरा रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ी गोल करने के लिए मशक्कत कर रहे थे, लेकिन अंतिम समय तक गोल नहीं हो सका।

दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में दागा गोल

दूसरे क्वार्टर में टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए बेल्जियम के खिलाफ गोल करने में सफल रही। भारत ने दूसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट यानी 18वें मिनट पर गोल दागा और बेल्जियम के खिलाफ बढ़त हासिल की। यह गोल टीम इंडिया के अभिषेक ने किया। वहीं, क्वार्टर के खत्म होने तक बेल्जियम की ओर से एक भी गोल नहीं हो सका। वहीं, बेल्जियम के बून टॉम को 26वें मिनट पर ग्रीन कार्ड मिला था ।

तीसरे क्वार्टर बेल्जियम ने दागा गोल

तीसरे क्वार्टर बेल्जियम के खिलाफ काफी अच्छा रहा। टीम ने 33वें मिनट में गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 1-1 से बराबर कर दिया। बेल्जियम के थिब्यू टॉकब्रोएक्स ने गोल दागा। वहीं, क्वार्टर के खत्म होने से पहले बेल्जियम की ओर से एक और गोल लगा। यह गोल डोहमेन जॉन जॉन ने दागा। हालांकि, टीम इंडिया क्वॉर्टर के अंतिम समय तक गोलकर बढ़त हासिल करने की कोशिश में थी, लेकिन यह नहीं हो सका और क्वार्टर के अंतिम समय तक यह स्कोर 1 -1 रहा। तीसरे क्वार्टर में बेल्जियम के हेंड्रिकक्स अलेक्जेंडर को 41वें मिनट पर ग्रीन कार्ड मिला। हालांकि, वे दो मिनट बाद टीम मैदान पर आ गए।

अंतिम क्वार्टर में भी नहीं हुआ गोल

भारत और बेल्जियम के बीच चौथा और आखिरी क्वार्टर भी गोलरहित रहा। दोनों टीमों को कई बार गोल करने का मौका मिला, लेकिन उसको गोल में नहीं बदल पाए। भारत के राज कुमार पाल को यल्लो कार्ड मिला। वहीं, अंतिम मिनट पर पी. श्रीजेश की जगह मनप्रीत सिंह को मैदान पर उतारा गया, लेकिन वे भी गोल करने में सफल नहीं हो सके।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article