स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024 Archary: 18 वर्षीय भजन कौर ने बनाई महिला एकल के अंतिम 16 में जगह, अंकिता का सफर खत्म

भारत की 18 वर्षीय महिला तीरंदाज भजन कौर ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की एकल स्पर्धा के अंतिम 16 खिलाड़ियों में प्रवेश कर लिया है। वहीं क्वालीफाइंग राउंड में 11वें स्थान पर रही अंकिता भकत का सफर खत्म हो गया।

Image

भजन कौर

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भजन कौन पहुंची महिला एकल तीरंदाजी के अंतिम-16 में
  • इंडोनेशिया और पोलैंड की खिलाड़ियों को दी राउंड ऑफ 64 और राउंड ऑफ 32 में मात
  • अंकिता भकत का राउंड ऑफ 64 में थमा सफर

पेरिस: भारतीय तीरंदाज भजन कौर ओलंपिक के महिला एकल वर्ग में मंगलवार को पोलैंड की वियोलेटा मैसजोर पर 6-0 की शानदार जीत के साथ अंतिम 16 चरण में पहुंचने में सफल रहीं। भजन ने अंतिम 32 दौर में मैसजोर को हराने के साथ अंकिता भकत की हार का बदला चुकता किया। पोलैंड की इस तीरंदाज ने इससे पहले अंतिम 64 चरण के मैच में अंकित को 6-4 से हराया था।

भजन ने लगातार दो मैच में दर्ज की जीत

भजन ने दिन के अपने शुरुआती मैच में इंडोनेशिया की साइफा नूरफीफा कमाल को 7-3 से शिकस्त देने के बाद वियोलेटा के खिलाफ अपनी लय जारी रखते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। भजन ने वियोलेट के खिलाफ पहले सेट और तीसरे सेट में 10 अंक वाले एक-एक और दूसरे सेट में दो निशाने लगाकर अपना दबदबा बनाया। उन्होंने 28-23, 29-26, 28-22 से आसान जीत दर्ज की।

दबाव में भजन ने किया शानदार प्रदर्शन

इससे पहले अंतिम 64 चरण में भजन ने शुरुआती सेट में साइफा के साथ अंक साझा किये जबकि इंडोनेशिया की तीरंदाज ने दूसरे सेट को जीतकर भारतीय खिलाड़ी पर दबाव बना दिया। क्वालीफिकेशन में 22वें स्थान पर रहने वाली भजन ने इसके बाद दबाव में शानदार खेल दिखाया। उन्होंने तीसरे सेट में अच्छी वापसी करते हुए 10-10 के दो निशाने के साथ 29 का स्कोर किया। भजन ने चौथे सेट में साइफा के 25 के मुकाबले 27 अंक जुटाकर 5-3 की बढ़त बनायी और फिर आखिरी सेट में 25 के मुकाबले 28 अंक बनाकर जीत पक्की कर ली।

अंकिता ने शुरुआती बढ़त के बाद गंवाया मैच

क्वालीफिकेशन में 11वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय रही अंकिता पोलैंड की खिलाड़ी के खिलाफ बढ़त लेने बाद लय गंवा बैठी। पहला सेट गंवाने के बाद अंकिता ने दूसरे और तीसरे सेट को जीत कर अच्छी वापसी की थी लेकिन पोलैंड की निशानेबाज ने आखिरी दो सेट में शानदार एकाग्रता दिखाते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले भारत की पुरुष और महिला टीमों को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article