स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: 'वो भारत की शेरनी हैं' बजरंग पूनिया ने विनेश फोगाट को दिया नया नाम

Bajrang Punia on Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की रेसलर विनेश फोगाट का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। उनके इस प्रदर्शन पर बजरंग पूनिया ने खुशी व्यक्त की है और विनेश को एक नया नाम भी दे दिया है।

Image

विनेश फोगाट (फोटो- AP)

Bajrang Punia on Vinesh Phogat: तोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने पेरिस ओलंपिक में अपने शुरुआती दो जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की करने वाली पहलवान विनेश फोगाट को मंगलवार को ‘भारत की शेरनी’ करार दिया।विनेश ने मंगलवार को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के शुरुआती मुकाबले में मौजूदा चैंपियन जापान की युई सुसाकी और अपने से ऊंची रैंकिंग वाली यूक्रेनी ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।बजरंग ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ विनेश फोगाट भारत की वो शेरनी जिसने आज लगातार दो मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने चार बार की विश्व चैम्पियन और मौजूदा ओलंपिक चैम्पियन को हराया। उसके बाद क्वार्टरफाइनल में पूर्व विश्व चैम्पियन (कांस्य पदक विजेता) को हराया।’’

ऐसा लग रहा है सारा देश लड़ रहा हो- विनेश फोगाट

विनेश ने क्वार्टर फाइनल में पूर्व यूरोपीय चैंपियन और 2018 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता लिवाच को 7-5 से हराया बजरंग ने इसके बाद एक अन्य पोस्ट में लिखा- 'विनेश की जीत पर समझ नहीं पा रहा हूं कि कैसी प्रतिक्रिया दूं। पता नहीं चल पा रहा है कि हम खुश हो रहे हैं या रो रहे हैं। सारा भारत ही इस पदक की राह देख रहा है। हर किसी की आंखें नम हैं। ऐसा लग रहा है जैसे विनेश अकेली नहीं बल्कि सारे देश की सभी महिलाएं लड़ रही हों।'

सोना भारत आना चाहिए- बजरंग

बजरंग पूनिया ने आगे लिखा कि- 'विनेश, आप सच में ही रिकॉर्ड कायम करने के लिए पैदा हुई हैं। इतनी मुश्किलें झेलने के बाद भी आप लक्ष्य पर आंख गड़ाए बैठी हो। हमारी यही दुआ है कि बस यह सोना भारत आए।'विनेश अंतिम चार मुकाबले में आज रात में क्यूबा की युस्नेलिस गुजमैन लोपेज का सामना करेंगी। इस मुकाबले में जीत से उनका रजत पदक पक्का हो जायेगा। जबकि हार के बाद उन्हें कांस्य पदक का प्लेऑफ खेलना होगा।

(भाषा)

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article