स्पोर्ट्स

Paris Olympic Closing Ceremony: आज खत्म खेलों का महाकुंभ पेरिस ओलंपिक, कब और कहां देखें इसकी लाइव स्ट्रीमिंग

Paris Olympic Closing Ceremony: 3 हफ्तों से चल रहा है खेलों का महाकुंभ आज खत्म हो जाएगा। यदि आप भी पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

Image

पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह (साभार-X)

Paris Olympic Closing Ceremony: लगभग तीन हफ्तों की अविस्मरणीय खेल गतिविधि के बाद भारतीय समयानुसार सोमवार, 12 अगस्त को पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो जाएगा। समापन समारोह रविवार देर रात 12:30 AM पर शुरू होगा। यह समारोह पारंपरिक तरीके से 80,000 दर्शकों के सामने ओलंपिक के मेन स्टेडियम डी फ्रांस में होगा। इस खास कार्यक्रम में एथलीटों की उपलब्धियों और मेजबान शहर पेरिस की सफलता का जश्न मनाया जाएगा।

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पीआर श्रीजेश और मनु भाकर भारत की ओर से ध्वजवाहक की जिम्मेदारी संभालेंगे। पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की बात करें तो वह टोक्यो के रिकॉर्ड को पार नहीं कर पाया। इस बार भारत को कुल 6 मेडल (5 ब्रॉन्ज और 1 सिल्वर) के साथ संतोष करना पड़ा जिसमें से 3 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में, एक ब्रॉन्ज रेसलिंग में और एक ब्रॉन्ज हॉकी में आया। भारत के लिए एकमात्र सिल्वर मेडल नीरज चोपड़ा ने जीता।

समापन समारोह में ओलंपिक मशाल को भी औपचारिक रूप से बुझा दिया जाएगा और फिर ओलंपिक ध्वज को लॉस एंजिल्स 2028 आयोजन समिति को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यदि आप भी 33वें ओलंपिक के समारोह को देखना चाहते हैं तो पहले इससे जुड़े कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

कब होगा पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन समारोह (When does Paris 2024 Olympics Closing Ceremony start in India)

भारत में पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह रविवार देर रात 12.30 बजे शुरू हो जाएगा।

कब और कहां देख सकते हैं पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह (Where to watch the Paris 2024 Olympics Closing Ceremony live in India)

पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह भारत में टीवी पर स्पोर्ट्स 18 चैनल पर जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

टीवी पर फ्री में कहां देखें पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह?

टीवी पर फ्री में पेरिस ओलंपिक का समापन समारोह डीडी फ्री डिश के डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!