स्पोर्ट्स

पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच ओल्टमेंस ने अचानक पद छोड़ा, चीन में टीम के साथ जुड़ने से भी किया इनकार

Pakistan hockey coach Roelant Oltmans resigns: पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने दीर्घकालिक अनुबंध की कमी का हवाला देते हुए आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के लिए चीन में टीम से जुड़ने से मना कर दिया।

Image

पाकिस्तान हॉकी टीम के कोच ने पद छोड़ा (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान के हॉकी कोच रोलेंट ओल्टमेंस का इस्तीफा
  • कोच पद भी छोड़ा और टीम से जुड़ने से भी किया इनकार
  • पाकिस्तानी टीम इस समय चीन में है

पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस ने दीर्घकालिक अनुबंध की कमी का हवाला देते हुए आगामी एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) के लिए चीन में टीम से जुड़ने से मना कर दिया। ओल्टमेंस इस साल की शुरुआत से सीनियर टीम के साथ काम कर रहे हैं। उन्हें सीधे हुलुनबुइर में टीम में शामिल होना था, लेकिन आखिरी समय में उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

पीएचएफ (पाकिस्तान हॉकी महासंघ) के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘ओल्टमैंस ने पीएचएफ को सूचित कर दिया है कि वह कोचिंग के लिए उपलब्ध नहीं हैं क्योंकि वह दीर्घकालिक और उचित अनुबंध चाहते हैं।’’ ओल्टमेंस ने 2013 और 2017 के बीच भारतीय हॉकी टीम के हाई परफार्मेंस निदेशक और मुख्य कोच के रूप में भी काम किया था। छह टीमों का एसीटी टूर्नामेंट आठ से 17 सितंबर के तक आयोजित होगी।

पीएचएफ सूत्र ने कहा कि ओल्टमेंस को ‘इवेंट-टू-इवेंट (टूर्नामेंट दर टूर्नामेंट)’ अनुबंध की पेशकश की गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘पीएचएफ फंड की समस्या के कारण उन्हें ‘असाइनमेंट’ के आधार पर काम पर रख रहा था और उन्हें चीन में टूर्नामेंट के दौरान टीम को प्रशिक्षित करना था और फिर अपने देश लौटना था।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘ ओल्टमैन्स ने हालांकि अब यह स्पष्ट कर दिया है कि वह ‘इवेंट-टू-इवेंट’ के आधार पर काम नहीं कर सकते हैं और अगर पीएचएफ को उनकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है तो उन्हें उन्हें दीर्घकालिक अनुबंध की पेशकश करनी होगी।’’ पाकिस्तान को हालांकि उस वक्त और फजीहत का सामना करना पड़ा जब टीम के कप्तान अम्माद बट ने दो स्थानीय कोच के साथ चीन जाने पर नाराजगी जता दी।

पीएचएफ को पिछले कुछ समय से वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है और पाकिस्तान स्पोर्ट्स बोर्ड (पीएसबी) ने भी एसीटी के लिए 27 खिलाड़ियों और छह अधिकारियों के लिए 5 करोड़ (पाकिस्तान) रुपये का कोष जारी करने से इनकार कर दिया है।

पीएसबी ने हालांकि कहा कि उसने 19 खिलाड़ियों और चार अधिकारियों के हवाई टिकटों के लिए भुगतान करने की पेशकश की थी क्योंकि पीएचएफ द्वारा मांगी जा रही धनराशि अधिक थी।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article