स्पोर्ट्स

विमान के अंदर धूम्रपान करते पकड़ा गया पाकिस्तानी हॉकी टीम का मैनेजर, विमान से उतारा गया

पाकिस्तान हॉकी टीम के मैनेजर हवाई यात्रा के दौराम विमान में धूम्रपान करते पकड़े गए और उन्हें प्लेन से उतार दिया गया। जानिए क्या है पूरा मामला।

Image

पाकिस्तान हॉकी टीम के मैनेजर अंजुम सईद

कराची: पूर्व ओलंपियन और मैनेजर के तौर पर एफआईएच प्रो लीग में पाकिस्तान की सीनियर टीम के साथ अर्जेंटीना गए अंजुम सईद उस समय मुश्किल में फंस गए जब ब्राजील में रियो डि जनेरियो हवाई अड्डे पर विमान में ईंधन भरते समय धूम्रपान करने के कारण उन्हें विमान से उतार दिया गया। अंजुम को एक पाकिस्तानी खिलाड़ी के साथ दुबई जाने वाले विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि ब्राजील में ईंधन भरने के लिए विमान के रुकने के दौरान उन्हें धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था।

अंजुम अपने जमाने के मशहूर डिफेंडर और मिडफील्डर रहे हैं और वह 1992 के ओलंपिक सेमीफाइनल में खेले थे। उन्हें टीम के मैनेजर के रूप में अर्जेंटीना भेजा गया था। इस सप्ताह स्वदेश लौटने के बाद अब वह दावा कर रहे हैं कि वह दुबई में कुछ व्यक्तिगत काम के कारण टीम के साथ वापस नहीं आए। लेकिन पाकिस्तान खेल बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान हॉकी महासंघ से इस घटना की स्वतंत्र जांच कराने का अनुरोध किया है क्योंकि इससे पाकिस्तान की छवि खराब होती है।

उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि अंजुम और एक अन्य खिलाड़ी ने इस मामले को तब तूल दे दिया जब विमान में ईंधन भरते समय मैनेजर को धूम्रपान करने के लिए टोका गया।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article