स्पोर्ट्स

अरशद नदीम के इनाम पर टैक्स को लेकर ट्रोल हो रहा था पाकिस्तानी इनकम टैक्स विभाग, रातों-रात हो गया बड़ा बदलाव

पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने अरशद नदीम को मिलने वाली इनामी राशि को टैक्स फ्री किए जाने का ऐलान किया है। जानिए नहीं तो देना पड़ता कितना टैक्स?

Image

अरशद नदीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर अरशद नदीम ने रचा इतिहास
  • अरशद नदीम को मिल रहा है करोड़ों का इनाम
  • पाकिस्तान के रेवेन्यू विभाग ने किेया इनाम पर टैक्स माफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के लिए ओलंपिक इतिहास का पहला गोल्ड मेडल जीतने वाले स्टार खिलाड़ी अरशद नदीम को पाकिस्तान में करोड़ों रुपये की ईनामी राशि दिए जाने का ऐलान हुआ है। अबतक दो राज्य सरकारों सहित कई जगहों से उन्हें तकरीबन 20 करोड़ रुपये की नकद इनामी राशि दिए जाने की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं कि नदीम को मिलने वाली आधी ईनामी राशि का बड़ा हिस्सा टैक्स में चली जाएगी। ऐसे में पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू (FBR) ने ऐलान किया है कि नदीम को मिलने वाली ईनामी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

नदीम ने बढ़ाया है देश का मान

शनिवार को अपने एक बयान में एफबीआर ने साफ किया है कि नदीम के गोल्ड मेडल ने देश का सम्मान बढ़ाया है। इसके परिणाम स्वरूप उन्हें मिलने वाली प्राइजमनी टैक्स के दायरे में नहीं आएगी।अरशद नदीम हमारे नेशनल हीरो हैं उन्होंने दुनिया में पाकिस्तान की छवि बेहतर की है। सारा देश 40 साल बाद ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने से उत्साहित है।

नहीं लगेगा ईनामी राशि पर कोई टैक्स

एफबीआर ने उस बात पर बल देते हुए कहा, नदीम को मिलने वाली इनामी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगेगा इसके लिए पाकिस्तान सरकार और एफबीआर सितंबर में उनके रिटर्न फाइल करने से पहले ही बतौर पुरस्कार हुई आय को टैक्स से मुक्त रखने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में एफबीआर ने कहा कि हमारे इस स्पष्टिकरण से सभी अफवाहों पर विराम लग जाएगा।

देना पड़ता कितना टैक्स?

अगर एफबीआर नदीम को मिल रहे इनाम पर टैक्स लगाता तो उन्हें 15 से 30 प्रतिशत राशि टैक्स के रूप में देनी पड़ती। अंदाजा है कि उन्हें विभिन्न मदों से तकरीबन 20 करोड़ रुपये बतौर इनाम मिलेंगे। ऐसे में अगर वो टैक्स भरते हैं तो कुल राशि का 15 प्रतिशत यानी 3 करोड़ रुपये बतौर टैक्स देना होगा अगर वो टैक्स नहीं भरते हैं तो उन्हें 6 करोड़ रुपये बतौर टैक्स के रूप में सरकारी खाते में जमा कराने होंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article