स्पोर्ट्स

Thailand Open Badminton: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट सिंधु पहले राउंड में हारकर हुईं बाहर, किरण ने किया बड़ा उलटफेर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 31, 2023, 08:44 PM IST

Thailand Open Badminton 2023, PV Sindhu: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। वहीं, पुरुष सिंगल्स कैटेगरी में किरण जॉर्ज ने बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की।

Image

पीवी सिंधु। (फोटो- पीवी सिंधु के ट्विटर से)

Photo : Twitter

Thailand Open Badminton 2023, PV Sindhu: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु एक बार फिर टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं। सिंधु को थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले राउंड में हार झेलनी पड़ी। महिला सिंगल्स के पहले राउंड में सिंधु का सामना कनाड़ा की मिशेल ली से हुआ। इस मुकाबले में पहले राउंड में मिशेल ली ने सिंधु को 21-8 से मात देकर आसान जीत हासिल की। इसके बाद दूसरे राउंड में सिंधु ने वापसी करते हुए मिशेल ली को 21-18 से हराकर जीत को 1-1 से बराबर कर दिया। निर्णायक मुकाबले यानी तीसरे राउंड में सिंधु और मिशेल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस दौरान सिंधु को मिशेल ने 21-18 से हराकर मुकाबला जीत लिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच एक घंटे दो मिनट तक मुकाबला चला। दोनों खिलाड़ी 12वीं बार आमने-सामने हुईं। इसमें मिशेल को सिंधु के खिलाफ दूसरी बार सफलता मिली है।

किरण की रोमांचक जीत, चीनी खिलाड़ी को दी मात

क्वालीफायर किरण जॉर्ज का शानदार प्रदर्शन जारी है। किरण ने पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में बडा उलटफेर करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। उन्होंने दुनिया के 9वें नंबर चीनी खिलाड़ी शी युकी को सीधे गेम में 21-18, 22-20 से हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, लक्ष्य सेन भी अगले राउंड में पहुंच गए हैं। पहले राउंड में लक्ष्य ने चीनी ताइपे के वैंग जू वेई को 21-23, 21-15, 21-15 से हराया।

साइना की अच्छी शुरुआत

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज किया। साइना ने कनाडा की वेन यू झांग को सीधे गेम में 21-13 और 21-7 से हराया। साइना ने महज 26 मिनट में मुकाबला जीत लिया। वहीं, क्वालीफायर अश्मिता ने हमवतन मालविका बंसोड़ को 21-17 21-14 से हराया।

सात्विक और चिराग की धमाकेदार शुरुआत

भारतीय पुरुष जोड़ी सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने डेनमार्क की जोड़ी रासमुस जेयर और फ्रेड्रिक सोगार्ड रोमांचक मुकाबले में 21-13 18-21 21-17 से हराया। वहीं, किदांबी श्रीकांत और बी. साई प्रणीत को पुरुष सिंगल्स के पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article