स्पोर्ट्स

ओलंपिक चैंपियन तैराक एरियन टिटमस हुए रिटायर

Swimmer Ariarne Titmus Retires: ओलंपिक चैंपियन एरियार्न टिटमस ने तैराकी से संन्यास लेने की घोषणा की है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसक हैरान हैं। ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 25 वर्षीय टिटमस ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक खेलों के बाद ब्रेक ले लिया था लेकिन उम्मीद की जा रही थी 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए वह जल्दी ही प्रतिस्पर्धी तैराकी में वापसी करेंगी।

Image

एरियार्न टिटमस ने लिया संन्यास

Photo : AP

ओलंपिक चैंपियन एरियार्न टिटमस ने तैराकी से संन्यास लेने की घोषणा की है, जिससे ऑस्ट्रेलियाई खेल प्रशंसक हैरान हैं। ऑस्ट्रेलिया की चार बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता 25 वर्षीय टिटमस ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक खेलों के बाद ब्रेक ले लिया था लेकिन उम्मीद की जा रही थी 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों की तैयारी के लिए वह जल्दी ही प्रतिस्पर्धी तैराकी में वापसी करेंगी।

टिटमस ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मुझे तैराकी शुरू से पसंद रही है। जब मैं छोटी थी तब से यह मेरा जुनून रहा है, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने इस खेल से कुछ समय दूर रहकर यह महसूस किया है कि मेरे जीवन में कुछ चीजें अब मेरे लिए तैराकी से थोड़ी अधिक महत्वपूर्ण हैं। और मुझे यह मंजूर है।’’

पिछले वर्ष पेरिस ओलंपिक में टिटमस ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में अमेरिका की केटी लेडेकी और कनाडा की समर मैकिन्टोश को पीछे छोड़कर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ अपना खिताब बरकरार रखा था। टिटमस के नाम पर 200 मीटर फ्रीस्टाइल का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है। उनके नाम पर 33 अंतरराष्ट्रीय पदक दर्ज हैं जिनमें ओलंपिक में चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य तथा चार विश्व खिताब भी शामिल हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article