स्पोर्ट्स

100वीं जीत दर्ज कर फ्रैंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नोवाक जोकोविच

French Open 2025: सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का शानदार सफर फ्रेंच ओपन 2025 में भी जारी है। सोमवार को उन्होंने ब्रिटेन के कैम नूरी को हराकर अपने करियर की 100वीं जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Image

नोवाक जोकोविच, फ्रेंच ओपन (साभार-X)

French Open 2025: सर्बिया के स्टार खिलाड़ी और 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच का शानदार सफर फ्रेंच ओपन में भी जारी है। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में ब्रिटेन के कैम नूरी को 6-2, 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यह उनके करियर की 100वीं जीत है और वह राफेल नडाल के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। नडाल 112 जीत के साथ पहले नंबर पर हैं।

24 में से 3 ग्रैंड स्लैम जोकोविच ने फ्रैंच ओपन में जीते हैं। पहले दौरे से लेकर क्वार्टर फाइनल तक के सफर में अब तक जोकोविच ने एक भी सेट नहीं गंवाया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना तीसरी वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। जोकोविच के नाम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 99 जीत है। जीत दर्ज करने के मामले में अब वह फ्रेंच ओपन में सबसे सफल बन गए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article