स्पोर्ट्स

Paris Masters: डिफेंडिंग चैम्पियन जोकोविच पेरिस मास्टर्स से हटे, जानिए क्या है वजह

Paris Masters Tennis Tournament: पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट की शुरुआत 26 अक्टूबर से होने जा रही है। इस मुकाबले से डिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने अपना नाम वापस ले लिया है। जोकोविच ने पेरिस इनडोर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सात खिताब जीते हैं।

Image

मैच के दौरान नोवाक जोकोविच और अन्य खिलाड़ी। (फोटो- Novak Djokovic Twitter)

Photo : Twitter

Paris Masters Tennis Tournament: डिफेंडिंग चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। इस 37 साल के खिलाड़ी ने पिछले सप्ताह ‘सिक्स किंग्स स्लैम’ प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लिया था। आयोजकों ने जोकोविच के हटने का कोई कारण नहीं बताया है।

रैंकिंग में सबसे लंबे समय तक शीर्ष स्थान रहे सर्बिया के इस खिलाड़ी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा कि, ‘मुझे उन सभी लोगों के लिए खेद है जो मुझे वहां खेलते हुए देखना चाहते थे।’ उन्होंने कहा, ‘वहां सात खिताब जीतने के दौरान मेरी कई अच्छी यादें हैं और उम्मीद है कि अगले साल वापस आऊंगा।’

जोकोविच ने पेरिस इनडोर टूर्नामेंट में रिकॉर्ड सात खिताब जीते हैं। उनके इसमें नहीं खेलने के फैसले से साल के अंत में होने वाले एटीपी फाइनल्स के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को झटका लग सकता है।

इसमें शीर्ष आठ खिलाड़ी शामिल होंगे। चौबीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच फिलहाल एटीपी फाइनल्स की दौड़ में छठे स्थान पर हैं। जननिक सिनर, कार्लोस अलकराज, अलेक्जेंडर ज्वेरेव और डेनियल मेदवेदेव ने 10 से 17 नवंबर तक होने वाली आयोजन के लिए पहले ही क्वालीफाई कर लिया है।

26 अक्टूबर से मुकाबले की शुरुआत

पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का आगाज 26 अक्टूबर से होगा। टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर होंगे। इसके बाद मुख्य ड्रॉ के मुकाबले की शुरुआत 28 अक्टूबर से होगी, 31 अक्टूबर चलेगी। इसके बाद डबल्स फाइनल मुकाबला 3 नवंबर और सिंगल्स कैटेगरी का खिताबी मुकाबला 3 नवंबर को खेला जाएगा।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article