स्पोर्ट्स

US Open 2025: 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच दूसरे राउंड में पहुंचे, जीत का रिकॉर्ड 19-0 हुआ

Novak Djokovic In US Open 2025: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी व 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच एक बार फिर पूरे जोश के साथ अमेरिकी ओपन 2025 में खेलने उतर गए हैं और पहला मैच जीतकर दूसरे राउंड में जगह पक्की कर ली है। इसी के साथ उनका यहां जीत का रिकॉर्ड 19-0 हो गया है।

Image

नोवाक जोकोविच ने यूएस ओपन 2025 में जीता पहला मैच

Photo : AP

US Open 2025: नोवाक जोकोविच थके हुए दिखे, चोटिल और उम्रदराज भी लेकिन इन सभी बाधाओं से पार पाकर अमेरिकी ओपन के पहले दौर में जीत दर्ज की। 24 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन जोकोविच ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में जीत का रिकॉर्ड 19 . 0 कर लिया और पैर की तकलीफ के बावजूद लर्नर टियेन को 6-1, 7-6, 6-2 से मात दी।

जोकोविच ने दूसरे सेट में कई बार अपना हाथ घुटने पर रखा और फिर उन्हें उपचार भी लेना पड़ा । तीसरे सेट के पहले गेम में अपनी सर्विस टूटने के बाद उन्होंने अगले पांच गेम जीतकर वापसी की।

उन्होंने जीत के बाद कहा, "पता नहीं क्या हुआ। मुझे कोई चोट भी नहीं लगी है लेकिन परेशानी हो रही थी।" विम्बलडन सेमीफाइनल में यानिक सिनेर से हारने के बाद यह उनका पहला मैच था । अड़तीस बरस के इस धुरंधर ने पहला सेट सिर्फ 24 मिनट में जीता लेकिन करीब एक घंटे तक चले दूसरे सेट में थके हुए दिखे । तीसरे सेट में उन्होंने वापसी की और ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में लगातार 75वां मैच जीता।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article