स्पोर्ट्स

French Open: जोकोविच और ज्वेरेव ने जीत के साथ किया आगाज, टेलर फ्रिट्ज को मिली मात

फ्रेंच ओपन का रोमांच शुरू हो गया है। 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। वहीं, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बनाई। टेलर फ्रिट्ज और एम्मा राडुकानू को हार का सामना करना पड़ा।

Image

फ्रेंच ओपन में जोकोविच ने जीत के साथ किया आगाज। फोटो- AP

फ्रेंच ओपन में दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन में जीत के साथ आगाज किया है। वहीं, सातवीं वरीयता प्राप्त टेलर फ्रिट्ज को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम की शुरुआत में ही शुरुआती दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। डिफेंडिंग चैंपियन कार्लोस अल्काराज कलाई की लंबी चोट के कारण बाहर हो गए हैं, जिससे विश्व नंबर एक यानिक सिनर खिताब के प्रबल दावेदार बन गए हैं।

रिकॉर्ड 25वीं ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी जीतने की कोशिश कर रहे जोकोविच ने फ्रांसीसी खिलाड़ी जियोवानी म्पेट्शी पेरिकार्ड पर 5-7 7-5 6-1 6-4 से जीत के साथ की। वहीं, ज्वेरेव ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में दूसरी वरीयता प्राप्त बेंजामिन बोंजी को 6-3 6-4 6-2 से हराया। 2024 के उपविजेता रहे ज्वेरेव ने मुख्य शोकोर्ट पर विश्व के 95वें नंबर के खिलाड़ी बोंजी को मुकाबले में बिल्कुल भी हावी नहीं होने दिया। ज्वेरेव अब दूसरे दौर में चेक गणराज्य के टोमास माचक के साथ भिड़ेंगे।

अन्य मैचों का हाल

सुबह की धूप भी टेनिस फैंस को रोलैंड गैरोस पहुंचने से नहीं रोक पाई। जैसे ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस (86 डिग्री फारेनहाइट) से ऊपर पहुंचा। रूसी खिलाड़ी करेन खाचानोव ने फ्रांसीसी खिलाड़ी आर्थर गेया को हराया, जिसके बाद 11वीं वरीयता प्राप्त स्विस खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिक ने ऑस्ट्रिया की सिन्जा क्राउस को बाहर कर दिया।

हालांकि दोपहर के बाद के एक रोमांचक मैच में अमेरिकी टेलर फ्रिट्ज, अपने ही देश के खिलाड़ी निशेश बसवरेड्डी से 7-6(5) 7-6(5) 6-7(9) 6-1 से हार गए। इसके अलावा आठवीं वरीयता प्राप्त मिरा एंड्रीवा ने इससे पहले बेसलाइन विनर्स की झड़ी लगाते हुए फ्रांस की फियोना फेरो को 6-3 6-3 से आसानी से हराकर अगले राउंड में जगह बनाई।

एम्मा राडुकानू को मिली शिकस्त

यूक्रेनी खिलाड़ी मार्टा कोस्त्युक ने रूसी मूल की स्पेनिश खिलाड़ी ओक्साना सेलेखमेतेवा को 6-2 6-3 से हरा दिया। ब्राजील के जोआओ फोन्सेका ने लुका पावलोविक पर 7-6(6) 6-4 6-2 की जीत के बाद अगले दौर में आसानी से प्रवेश किया, लेकिन ब्रिटिश खिलाड़ी एम्मा राडुकानू के लिए यह सफर यहीं समाप्त हो गया, क्योंकि 2021 यूएस ओपन चैंपियन सोलाना सिएरा से 6-0 7-6(4) से हार गईं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article