स्पोर्ट्स

एक और गोल्ड मेडलः नीरू और कायन की जोड़ी ने मिक्स्ड टीम ट्रैप शूटिंग इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

Niru-Kynan Win Gold Medal In Mixed Trap Event Of Asian Games: एशियन गेम्स शूटिंग में एक और गोल्ड मेडल आ गया है। मिक्स्ड टीम ट्रैप इवेंट फाइनल में अंत में भारत और कतर के बीच टक्कर हुई जिसमें भारत की नीरू और कायन की जोड़ी ने बाजी मारी और गोल्ड मेडल जीत लिया। ये नीरू का एशियाड 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल साबित हुआ।

Image

नीरू ढांढा और कायन ने मिलकर भारत को मिक्स्ड टीम ट्रैप इवेंट में गोल्ड दिलाया (X/SAIMedia)

एशियन गेम्स 2026 में कल (मंगलवार) ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली नीरू ढांडा आज नागोया में मिक्स्ड टीम ट्रैप फाइनल में हिस्सा लेने उतरीं। इसमें उनके साथ कायन चेनाई भी थीं। क्वालिफ़ाइंग राउंड में भारत 136 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहा। उससे आगे चीन, कतर और ईरान रहे। फाइनल में अंत में भारत और कतर के बीच टक्कर हुई जिसमें भारत की नीरू और कायन की जोड़ी ने बाजी मारी और गोल्ड मेडल जीत लिया। ये नीरू का एशियाड 2026 में दूसरा गोल्ड मेडल साबित हुआ।

फाइनल शुरू हुआ तो पहली सीरीज के बाद फाइनल में मुकाबला काफ़ी कड़ा नजर आया। भले ही अब तक का फाइनल बहुत दिलचस्प ना दिखा हो लेकिन सभी शूटर आने वाली सीरीज में दम दिखाने के लिए तैयार हैं।

10 शॉट्स के बाद स्टैंडिंग:

क़तर - 7

चीन - 6

ईरान - 6

भारत - 6

भारतीयों के लिए यह सीरीज शानदार रही, क्योंकि कायनन और नीरू दोनों ने ही अपने सभी पांचों शॉट्स सही निशाने पर लगाए। ईरान सबसे नीचे है और बाहर हो चुका है, जिससे इस इवेंट में भारत का मेडल पक्का हो गया है।

20 शॉट्स के बाद स्टैंडिंग

कतर - 16

भारत - 16

चीन - 14

ईरान - 12

कायनन और नीरू की ओर से शूटिंग का एक और शानदार राउंड, और भारत इस फाइनल में पूरी तरह से हावी दिखा। चीन तीसरे स्थान पर रहकर बाहर हो गया है, भारत 30 में से 26 हिट के साथ सबसे आगे है और 2 अंक की बढ़त बनाए हुए है।

30 शॉट के बाद स्थिति

भारत - 26

कतर - 24

चीन - 23 (30 शॉट के बाद बाहर)

ईरान - 12 (20 शॉट के बाद बाहर)

अब फाइनल मुकाबला भारत और कतर के बीच होना है। भारत के 26 और कतर के 24 अंक हैं। भारत के पास 2 अंक की बढ़त है। अंत में भारत ने 1 अंक से बाजी मारी और गोल्ड मेडल जीत लिया।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article