स्पोर्ट्स

UAE Athletics Grand Prix: मोहम्मद अफसल ने 800 मीटर दौड़ में तोड़ा 7 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने शुक्रवार को यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में पुरुषों की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में

Image

मोहम्मद अफसल

दुबई: एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता मोहम्मद अफसल ने शुक्रवार को यूएई एथलेटिक्स ग्रां प्री प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सात साल पुराना 800 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। 29 वर्षीय अफसल ने 2018 में जिनसन जॉनसन द्वारा बनाए गए 1:45.65 सेकंड के पहले के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक मिनट और 45.61 सेकंड का समय लिया।

अफसल कीनिया के निकोलस किपलागट से पीछे रहे जिन्होंने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर कांस्य-स्तरीय प्रतियोगिता में 1:45.38 सेकंड का समय लिया। अफसल ने 2023 हांग्झोउ एशियाई खेलों में 1:48.43 सेकंड के समय के साथ 800 मीटर में रजत पदक जीता था।

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर की दौड़ 20.45 सेकंड में जीत ली। उन्होंने 2025 फेडरेशन कप के दौरान 20.40 सेकंड का समय लेकर अमलान बोरगोहेन का तीन साल पहले बनाया गया 20.52 सेकंड का पिछला राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया था। बोरगोहेन शुक्रवार को 21.08 सेकंड के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article