स्पोर्ट्स

FIFA Club World Cup: युवेंटस को 5-2 से हराकर क्लब विश्व कप के ग्रुप जी में शीर्ष पर रहा मैनचेस्टर सिटी

FIFA Club World Cup 2025: मैनचेस्टर सिटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए युवेंटस को 5-2 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप जी में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

Image

मैनचेस्टर सिटी ने युवेंटस को हराया

Photo : AP

मैनचेस्टर सिटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए युवेंटस को 5-2 से हराकर क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप जी में शीर्ष पर रहते हुए अगले दौर में जगह बनाई।

कैम्पिंग वर्ल्ड स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में 26वें मिनट में मैनचेस्टर सिटी की टीम आत्मघाती गोल से 2-1 से आगे हो गई, जब डिफेंडर पियरे कालुलु ने नजदीक से पास रोकने का प्रयास करते हुए गेंद को अपनी नेट में पहुंचा दिया।

इंग्लैंड के क्लब की तरफ से दूसरे हाफ में एरलिंग हालैंड, फिल फोडेन और सेविन्हो ने गोल करके स्कोर 5-1 कर दिया। इससे पहले जेरेमी डोकू ने नौवें मिनट में मैनचेस्टर सिटी के लिए पहला गोल किया लेकिन इसके दो मिनट बाद ट्यून कूपमेइनर्स ने बराबरी का गोल कर दिया। डुसन व्लाहोविक ने 84वें मिनट में इटली के क्लब के लिए दूसरा गोल किया, जो ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article