स्पोर्ट्स

विनेश को एक और ओलंपिक खेलना चाहिए था, राजनीति में आने से नाराज हुए ताऊ महावीर फोगाट

विनेश फोगाट के राजनीति में शामिल होने पर पहली बार उनके ताऊ महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विनेश के इस फैसले पर असहमति जताते हुए कहा कि वह चाहते थे कि कम से कम एक और ओलंपिक वह खेलती।

Image

महावीर फोगाट और विनेश फोगाट (साभार-ANI)

ओलंपिक में मेडल से चूकने वाली भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट ने राजनीति में अपनी पारी शुरू कर दी है। वह कांग्रेस के टिकट पर जुलाना से उम्मीदवार बनाई गई हैं। लेकिन उनके राजनीति में आने से ताऊ महावीर फोगाट बिल्कुल खुश नहीं हैं। महावीर फोगाट का एक बड़ा बयान सामने आया है जिसमें वह विनेश के राजनीति में आने को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विनेश की राजनीतिक पारी पर महावीर फोगाट

विनेश फोगाट के ताऊ और उनके शुरुआती कोच रहे महावीर फोगाट ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा 'मेरी अपनी एक सोच थी। साल 2028 में ओलंपिक था। उसके लिए तैयारी करे और 2028 ओलंपिक लड़े। लेकिन वह जो राजनीति में आई है मैं इस चीज के खिलाफ हूं। उनको राजनीति में अभी आना नहीं था। एक ओलंपिक और लड़ना था। गोल्ड मेडल की जो उसकी जिद थी उसे उस पर कायम रहना था।

फोगाट के धरने पर भी भी महावीर फोगाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उस वक्त ऐसा कुछ नहीं था। तभी ऐसा कुछ नहीं था कि चुनाव लड़ना है। बहुत मनाने के बाद उन्होंने हामी भरी है।

शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हुई थी विनेश

चर्चा तो विनेश फोगाट के चुनाव लड़ने की पहले से थी, लेकिन शुक्रवार को जब विनेश ने कांग्रेस का दामन थामा तो इस बात पर मुहल लग गई कि उनकी राजनीतिक पारी शुरू हो गई है। अगले ही दिन जब हरियाणा विधानसभा को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी की तो इसमें विनेश फोगाट का नाम शामिल था। विनेश को जुलाना से टिकट दिया गया है।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article