स्पोर्ट्स

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कारों के समारोह की तारीख सामने आई, इस शहर में होगा महाआयोजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2024, 05:18 PM IST

Laureus World Sports Awards 2024: विश्व खेल जगत में बीते साल के यादगार प्रदर्शनों को सम्मानित करने वाले लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार का आयोजन 22 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड में होगा। इसकी घोषणा बुधवार को की गयी। यह इस पुरस्कार का 25वां सत्र होगा।

Image

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार

Photo : Twitter

खेल जगत में बीते साल के यादगार प्रदर्शनों को सम्मानित करने वाले लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार का आयोजन 22 अप्रैल को स्पेन के मैड्रिड में होगा।

इसकी घोषणा बुधवार को की गयी। यह इस पुरस्कार का 25वां सत्र होगा।

इस समारोह में खेल की दुनिया के अतीत और वर्तमान के कई बड़े नाम 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित करने के लिए उपस्थित होंगे। यहां जारी बयान में कहा गया है कि पुरस्कार समारोह मैड्रिड की सबसे प्रतिष्ठित इमारतों में से एक ‘पलासियो डी सिबेल्स’ में होगा।

इस साल पुरस्कारों की दौड़ में स्पेन की महिला फुटबॉल टीम भी होगी, जिसने ऑस्ट्रेलिया में फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। बीता साल टेनिस के दिग्गज नोवाक जोकोविच के लिए भी शानदार रहा था। उन्होंने 2023 में तीन ग्रैंड स्लैम जीते थे।

यह पहली बार है जब मैड्रिड लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की मेजबानी करेगा। स्पेन में यह पांचवी बार आयोजित होगा। इससे पहले बार्सिलोना (2006, 2007) और सेविले (2021 और 2022) इस आयोजन की मेजबानी कर चुके हैं। लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार विजेताओं का चयन सर्वोच्च खेल जूरी द्वारा किया जाता है। इस जूरी में लॉरियस विश्व खेल अकादमी के 69 सदस्य शामिल हैं।

End of Article