स्पोर्ट्स

Paris Olympics: भारतीय बैडमिंटन के ‘वंडर ब्वॉय’ लक्ष्य सेन ने ओलंपिक में किया कमाल

Lakshya Sen in pre-quarter finals: भारतीय बैडमिंटन के ‘वंडर ब्वॉय’ लक्ष्य सेन ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में हराकर पेरिस ओलंपिक पुरूष एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अलमोड़ा के 23 वर्ष के लक्ष्य ने यह मुकाबला 50 मिनट में 21-18, 21-12 से जीता।

Image

लक्ष्य सेन (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस ओलंपिक 2024, बैडमिंटन
  • भारतीय बैडमिंटन वंडर बॉय लक्ष्य सेन का कमाल
  • पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

अपना पहला ओलंपिक खेल रहे भारतीय बैडमिंटन के ‘वंडर ब्वॉय’ लक्ष्य सेन ने दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेमों में हराकर पेरिस ओलंपिक पुरूष एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अलमोड़ा के 23 वर्ष के लक्ष्य ने यह मुकाबला 50 मिनट में 21-18, 21-12 से जीता।

लक्ष्य के ग्रुप से गुआटेमाला के खिलाड़ी केविन कोर्डन के कोहनी की चोट के कारण प्रतियोगिता से हटने के बाद उनके सभी नतीजों को ‘डिलीट’ कर दिया गया। लक्ष्य ने रविवार को केविन कोर्डन को हराया था। ग्रुप एल में अब सिर्फ तीन खिलाड़ियों के बीच चुनौती बाकी थी जबकि पहले चार खिलाड़ी दावेदारी पेश कर रहे थे। इसलिये यह मुकाबला भी नॉकआउट की तरह ही था।

दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने पिछले मैच में दुनिया के 52वें नंबर के खिलाड़ी बेल्जियम के जूलियन कैरेगी को 43 मिनट में 21-19, 21-14 से शिकस्त दी थी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article