स्पोर्ट्स

Arctic Open 2024: आर्कटिक ओपन से हारकर बाहर हुए भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन

Arctic Open 2024: पेरिस ओलंपिक में अपने खेल से धमाल मचाने वाले भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का सफर अंटार्कटिक ओपन में खत्म हो गया। प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Image

लक्ष्य सेन (साभार-Twitter)

Arctic Open 2024: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बृहस्पतिवार को एक गेम की बढ़त गंवाने के बाद प्री क्वार्टरफाइनल में चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन से हारकर आर्कटिक ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से बाहर हो गये। इस 23 साल के भारतीय ने एक घंटे 10 मिनट तक कड़ी मशक्कत की लेकिन सुपर 500 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में सातवें वरीय खिलाड़ी से 21-19 18-21 15-21 से हार गये।

भारत के लिए दिन काफी खराब रहा और देश के सभी खिलाड़ी दूसरे दौर में बाहर हो गये। भारतीय क्वालीफायर किरण जॉर्ज को पुरुष एकल स्पर्धा में इंडोनेशिया के पांचवें वरीय जोनाटन क्रिस्टी से 17-21 8-21 से हार मिली। मालविका बंसोड महिला एकल स्पर्धा में रतचानोक इंतानोन से 15-21 8-21 से पराजित हो गई।

उन्नति हुड्डा और आकर्षि कश्यप राउंड 16 का मैच गंवा बैठी। उन्नति को कनाडा की मिशेल लि से 10-21 19-21 से और आकर्षि को चीन की दूसरी वरीय हान युए से 9-21 8-21 से पराजय मिली।

सतीश कुमार करूणाकरन और आद्या वरियथ की मिश्रित युगल जोड़ी को चेंग जिंग और झांग चि की जोड़ी से 12-21 15-21 से हार मिली। रूतापर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी का सामना शीर्ष वरीय लियू शेंग शु और टान निंग की जोड़ी से होगा।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article