स्पोर्ट्स

काइलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास, पीछे छूट गए लियोनेस मेस्सी

फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया। यूक्रेन के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। इस मुकाबले में उन्होंने दो गोल दागकर न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि 2026 फीफा विश्व कप में जगह भी पक्की कर दी।

Image

काइलियन एम्बाप्पे (साभार-X)

गुरुवार, 13 नवंबर को फ्रांस के स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर न केवल 2026 फीफा विश्व कप में अपनी टीम का टिकट पक्का कर दिया बल्कि उन्होंने इतिहास भी रच दिया। 2018 के चैंपियन फ्रांस ने पेरिस के पार्क डेस प्रिंसेस में यूक्रेन को 4-0 से हरा कर वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की की। उनके अलावा माइकल ओल्सी और ह्यूगो एटिकाइट ने भी गोल किए। पहले हाफ में गोलरहित रहने वाले एम्बाप्पे ने 55वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके मेजबान टीम के लिए पहला गोल किया। जल्द ही उन्होंने अपनी टीम का तीसरा गोल भी दागकर जीत सुनिश्चित कर दी।

काइलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास

दूसरे गोल के साथ ही एम्बाप्पे ने अपने करियर का 40वां गोल पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय एम्बाप्पे का राष्ट्रीय टीम के लिए 55वां गोल था। अब वह फ्रांस के लिए सर्वाधिक गोल करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। अब वह ओलिवर गिरौद से केवल दो गोल पीछे हैं।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 55 गोल के अलावा, पिछले साल उन्होंने रियल मैड्रिड के लिए 62 गोल दागे हैं। पीएसजी के साथ अपने सात साल के कार्यकाल के दौरान, उन्होंने कुल 246 गोल दागे हैं, जबकि मोनाको के लिए 27 गोल कर चुके हैं।

अब एमबाप्पे पेले के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर फुटबॉल हिस्ट्री एंड स्टैटिस्टिक्स (IFFHS) के अनुसार, ब्राज़ीलियाई दिग्गज ने 1963 में 23 साल, 4 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। इतना ही नहीं एम्बाप्पे ने लियोनेल मेस्सी का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह 21वीं सदी में यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। केवल 4 खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article