स्पोर्ट्स

Korea Open 2023: चिराग-सात्विक की जोड़ी ने किया खिताब पर कब्जा, इंडोनेशियाई जोड़ी को दी मात

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jul 23, 2023, 01:21 PM IST

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को मात देकर कोरिया ओपन 2023 का पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया है।

Image

सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी कोरिया ओपन की जीत का जश्न मनाते हुए

येओसु (कोरिया): कोरिया ओपन बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में सात्विक साईराज रंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त फजर अल्फियान और मुहम्मद रियान अर्दियांतो की जोड़ी को 17-21, 21-13, 21-14 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। ये भारतीय जोड़ी का साल का तीसरा खिताब है। इससे पहले भारत की स्टार युगल जोड़ी ने इंडोनेशिया सुपर 1000 और स्विस ओपन सुपर 500 का खिताब अपने नाम किए थे।

पहले गेम में की खराब शुरुआत

पहले गेम की शुरुआत दोनों ने बेहद खराब की और ब्रेक तक 5-11 अंक से पिछड़ गए। ब्रेक के बाद भारतीय जोड़ी ने वापसी की कोशिश की और 12 अंक हासिल किए लेकिन गेम अपने नाम करने के लिए वो भी नाकाफी साबित हुए। पहला गेम इंडोनेशिया की जोड़ी ने 21-17 से जीत लिया।

दूसरे तीसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने मचाया धमाल

पहला गेम गंवाने के बाद दूसरे गेम में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने शानदार वापसी की। दोनों ने शुरुआती बढ़त बनाई और उसे गेम अपने नाम करने तक कायम रखा। दूसरा गेम भारतीय जोड़ी ने 21-13 से अपने नाम किया और 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी ने शानदार खेल दिखाया और 21-14 के अंतर से गेम और मैच अपने नाम किया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article