स्पोर्ट्स

Serie-A: यूवेंटस ने एसी मिलान को बराबरी पर रोका

juventus hold ac milan on draw in serie a: बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्रिस्टियन पुलिसिच पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए जिससे एसी मिलान को रविवार को यहां सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में यूवेंटस के खिलाफ अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस ड्रॉ के साथ एसी मिलान के लगातार पांच जीत के क्रम पर भी विराम लग गया।

Image

जुवेंटस ने सीरी-ए में एसी मिलान को हराया

Photo : AP

बेहतरीन फॉर्म में चल रहे क्रिस्टियन पुलिसिच पेनल्टी पर गोल करने से चूक गए जिससे एसी मिलान को रविवार को यहां सिरी ए फुटबॉल टूर्नामेंट में यूवेंटस के खिलाफ अंक बांटने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस ड्रॉ के साथ एसी मिलान के लगातार पांच जीत के क्रम पर भी विराम लग गया।

पुलिसिच ने मौजूदा सत्र में मिलान की ओर से छह गोल दागे हैं और दो गोल करने में मदद की है लेकिन रविवार को पेनल्टी पर लिया गया उनका शॉट क्रॉसबार के ऊपर से बाहर निकल गया। पुलिसिच के पेशेवर करियर में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब वह पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे हैं।

पिछले सत्र में टोरिनो के गोलकीपर सर्गेज मिलिनकोविच सेविच ने उनके शॉट को रोक दिया था। उन्होंने अपने देश और क्लब के लिए अब तक पेनल्टी पर 13 गोल दागे हैं जबकि उनके दो प्रयास नाकाम रहे हैं।

मिलान की टीम अब तीसरे स्थान पर खिसक चुकी है। टीम गत चैंपियन नेपोली और रोमा से दो अंक पीछे है जिन्होंने अपने मुकाबले जीते। नेपोली ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जिनोआ को 2-1 से हराया जबकि रोमा ने भी पिछड़ने के बाद फायोरेंटिना को इसी अंतर से शिकस्त दी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article