स्पोर्ट्स

तेहरान में भारत की ज्योति का कमाल, 60 मीटर बाधा दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार के साथ गोल्ड जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 17, 2024, 07:50 PM IST

Jyothi Yarraji wins Gold Medal: भारतीय एथलीट ज्योति याराजी ने शनिवार को यहां एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.12 सेकेंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

Image

ज्योति याराजी (SAI Media)

भारतीय धाविका ज्योति याराजी ने शनिवार को यहां एशियाई इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 60 मीटर बाधा दौड़ में 8.12 सेकेंड का समय लेकर अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

सौ मीटर बाधा दौड़ में 2022 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता ने पिछले साल इसी स्पर्धा में 8:13 सेकेंड का अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला था। वह तब उपविजेता रही थीं।

इससे पहले 24 साल की इस एथलीट ने 8:22 सेकेंड के समय के साथ अपनी हीट में शीर्ष स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। फाइनल में उन्होंने जापान की असुका टेरेडा (8.21 सेकेंड) से काफी बेहतर प्रदर्शन किया। हांगकांग की लुई लाई यियू (8:26 सेकेंड) ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ज्योति 100 मीटर बाधा दौड़ में मौजूदा एशियाई आउटडोर चैंपियन हैं। उन्होंने पिछले साल बैंकॉक में खिताब जीता था। उन्होंने हांगझोउ एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था।

End of Article