स्पोर्ट्स

ISSF Shooting World Cup: एशियन गेम्स से पहले भारतीय निशानेबाजों की विश्व कप में होगी कड़ी परीक्षा

ISSF Shooting World Cup 2026: भारतीय निशानेबाजों को एशियाई खेलों पर ध्यान केंद्रित करने से पहले बुधवार से चीन के हांगझोऊ में शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का अंतिम अवसर मिलेगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टूर्नामेंट भारत को चीन के खिलाफ अपनी प्रगति का आकलन करने का मौका भी देगा।

Image

एशियन गेम्स से पहले भारतीय निशानेबाजों की नजर शूटिंग विश्व कप पर टिकीं (X/ISSF)

भारतीय निशानेबाजों को एशियाई खेलों पर ध्यान केंद्रित करने से पहले बुधवार से चीन के हांगझोऊ में शुरू होने वाले आईएसएसएफ विश्व कप में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खुद को परखने का अंतिम अवसर मिलेगा। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह टूर्नामेंट भारत को चीन के खिलाफ अपनी प्रगति का आकलन करने का मौका भी देगा।

एशियाई खेल 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होंगे। इस तरह से उसने अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और ऐसे में इस विश्व कप का महत्व और बढ़ जाता है। चीन का हाल में निशानेबाजी विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा है। उसने स्पेन के ग्रेनाडा में सत्र के पहले आईएसएसएफ विश्व कप में आठ स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारत ने उस प्रतियोगिता में केवल एक स्वर्ण पदक जीता था जिससे इन दोनों देशों के बीच अंतर का पता चलता है।

भारत ने हालांकि म्यूनिख में दूसरे आईएसएसएफ विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन किया था। युवा निशानेबाज सुरुचि इंदर सिंह ने अपने अच्छे प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखा है और भारत को उनसे काफी उम्मीद है। एशियाई खेलों की पदक विजेता ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था।

चीन ने हालांकि तब भी अपना दबदबा कायम रखते हुए फिर से पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था। भारत की महिला खिलाड़ियों ने जहां अच्छा प्रदर्शन किया वहीं पुरुष निशानेबाज वर्तमान सत्र में विश्व कप में अभी तक व्यक्तिगत स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए हैं। वह अब इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक का सूखा खत्म करने की कोशिश करेंगे।

पूर्व विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल 10 मीटर एयर राइफल में केवल रैंकिंग पॉइंट्स (आरपीओ) के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगे, जबकि अनीश भानवाला से 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल स्पर्धा में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

भारत की महिला टीम विशेष रूप से मजबूत नजर आ रही है। सुरुचि अपनी निरंतरता को बरकरार रखते हुए एशियाई खेलों से पहले अपना छठा आईएसएसएफ विश्व कप स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य रखेंगी। म्यूनिख विश्व कप में जीत हासिल करने वाली ईशा सिंह 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी अपनी लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी।

इस प्रतियोगिता में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 10 मीटर एयर पिस्टल और 25 मीटर पिस्टल दोनों स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धा करेंगी। वह एशियाई खेलों में भी इन्हीं दो स्पर्धाओं में हिस्सा लेगी।

(भाषा)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article