स्पोर्ट्स

FIFA Mens World Ranking: भारतीय फुटबॉल टीम का रैंकिंग में धमाका, लगाया स्पेशल 'शतक'

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 29, 2023, 07:33 PM IST

FIFA Mens World Ranking: फीफा पुरुष वर्ल्ड रैंकिंग में भारतीय फुटबॉल टीम की अच्छी धमक देखने को मिली है। भारतीय टीम ने रैंकिंग में एक स्थान की छलांग के साथ स्पेशल शतक जड़ा। सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Image

भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी। (फाेटो- इंडियन फुटबॉल टीम के ट्विटर से)

Photo : Twitter

FIFA Mens World Ranking: पिछले कुछ महीनों के फुटबॉल टूर्नामेंट पर नजर डालें तो सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय पुरुष टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस अच्छे प्रदर्शन का टीम को इनाम भी मिला है। यह इनाम भारतीय टीम के लिए स्पेशल है। फीफा वर्ल्ड रैकिंग ने पुरुष टीम की रैंकिंग जारी की है। इसमें भारतीय टीम ने एक स्थान की छलांग के साथ स्पेशल शतक जड़ दिया है या इसको ये कहें कि भारतीय टीम रैंकिंग में टॉप-100 में आ गई है। टीम ने 1204.9 अंक के साथ 100वां स्थान हासिल किया।

सैफ चैम्पियनशिप में भारत का शानदार प्रदर्शन

भारत की मेजबानी में इन दिनों सैफ चैम्पियनशिप जारी है। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय पुरुष टीम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब एक जुलाई को होने वाले मुकाबले में टीम का लेबनान से सामना होगा। लीग मुकाबले में भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4-0 से हराया, जबकि दूसरे मैच में नेपाल को 2-0 से मात दी। लीग के आखिरी मुकाबले में कुवैत से 1-1 से ड्रॉ मुकाबला खेला था।

भारत ने लेबनान को हराकर जीता था कप

ओडिसा के कलिंग स्टेडियम में इसी महीने इंटरकांटिनेंटल कप का आयोजन किया गया था। इस मुकाबले में भी भारत का शानदार प्रदर्शन रहा था। टीम ने लीग मुकाबले के दौरान तीन मैचों में से दो में जीत दर्ज थी, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ खेला था। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में लेबनान को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

अर्जेंटीना की बादशाहत बरकरार

फीफ पुरुष वर्ल्ड रैंकिंग में लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना की बादशाहत बरकरार है। रैंकिंग के टॉप-5 पर नजर डालें तो शुरुआती तीन टीम यानी अर्जेंटीना, फ्रांस और ब्राजील अपनी जगह बरकरार है, जबकि चौथे और पांचवें नंबर की टीम में बदलाव हुआ है। इंग्लैंड ने अपने स्थानों में सुधार करते हुए चौथे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि बेल्जियम पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article