क्रिकेट

ICC ODI World Cup Qualifier: बल्ला है या रन मशीन, 36 साल के इस खिलाड़ी ने 5 मैचों में जड़ा तीसरा शतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jun 29, 2023, 03:54 PM IST

ICC ODI World Cup Qualifier, Super Six: जिम्बाब्वे की मेजबानी में आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर का सुपर सिक्स मुकाबला खेला जा रहा है। गुरुवार को मेजबान जिम्बाब्वे का सामना ओमान से हुआ। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे का धाकड़ बल्लेबाज ने शतकीय पारी खेल टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। यह उनका पांच मैचों में तीसरा शतक है।

Image

सीन विलियम्स। (फोटो- आईसीसी के ट्विटर से)

Photo : Twitter

ICC ODI World Cup Qualifier, Super Six: भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड का का आगाज होना है। इसकी शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और 19 अक्टूबर को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। पिछले दिनों टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी हुआ। टूर्नामेंट को लेकर 8 टीमें पहले ही पहुंच चुकी है, जबकि बचे दो जगहों के लिए सुपर सिक्स से टीमें तय होंगी। रविवार को वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर के सुपर सिक्स में जिम्बाब्वे का सामना ओमान से हुआ। इस दौरान ओमान के 36 साल के सीन विलियम्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर शतक पूरा किया। उनके शतक की बदौलत टीम 240 रन के पार पहुंच गई है।

विलियम्स का जमकर चला बल्ला

सुपर सिक्स मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलने उतरी जिम्बाब्वे टीम ने 41 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 50 रन के अंदर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे। लेकिन सीन विलियम्स ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाला। विलियम्स ने 134.40 की स्ट्राइक रेट से 93 गेंदों पर 14 चौके और एक छक्के की मदद से 125 रन बनाए। यह उनका पिछले पांच मैचों में तीसरा शतक है।

अर्धशतक से चूक गए सिकंदर रजा

आईपीएल में धमाल मचाने वाले सिंकंदर रजा ओमान के खिलाफ अर्धशतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 85.71 की स्ट्राइक रेट से 49 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 42 रन बनाए। इसके बाद फैयाल बट्ट की गेंद को नहीं पढ़ पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए। वहीं, कप्तान क्रेग एर्विन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। वे 40 गेंदों का सामना कर 4 चौके की मदद से महज 25 रन बनाए।

इन टीमों के खिलाफ विलियम्स ने जड़ा शतक

वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स का बल्ला रन मशीन बन चुका है। उनके बल्ले से पांच मैचों में तीसरा शतक निकला है। ओमान से पहले सीन विलियम्स ने नेपाल के खिलाफ 102 रन की नाबाद पारी खेली थी, जबकि यूएसए के खिलाफ 174 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ विलिसम्स (91) शतक से चूक गए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article