स्पोर्ट्स

इंडियन मास्टर्स पोलो चैंपियनशिप में जिंदल पैंथर ने किया कमाल, रोमांचक मैच में अचीवर्स ब्लू को 9-8 से हराया

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 09:55 AM IST

Indian Masters Polo championship 2023: इंडियन मास्टर्स पोलो चैंपियनशिप में जिंदल मास्टर्स ने अपना जलवा जारी रखा है। उन्होंने रविवार को रोमांचक मुकाबले में अचीवर्स ब्लू को मात दे दी है।

Image

इंंडियन मास्टर्स पोलो

नई दिल्ली: जाने-माने पोलो खिलाड़ी नवीन जिन्दल के नेतृत्व में सैंटियागो मरांबियो, अर्जुन पुरस्कार विजेता सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने अपने आक्रामक खेल की बदौलत रविवार को टीम जिन्दल पैंथर को शानदार जीत दिलाई। टीम जिन्दल पैंथर ने बेहद रोमांचकारी मैच में अचीवर्स ब्ल्यू को सोथेबीज इंटरनेशनल रियल्टी इंडियन मास्टर्स पोलो टूर्नामेंट (14 गोल) के फाइनल में 8 के मुकाबले 9 गोल से हरा दिया।

नई दिल्ली के जयपुर पोलो ग्राउंड में आयोजित इस मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। जिन्दल पैंथर की ओर से नवीन जिन्दल ने 1, सिमरन शेरगिल ने 3, सैंटियागो मरांबियो ने 4 और सिद्धांत शर्मा ने 1 गोल किया जबकि अचीवर्स ब्ल्यू की ओर से मैथ्यू पेरी ने 3 और अभिमन्यु पाठक ने 5 गोल किये।

जिंदल पेंथर्स की लगातार पांचवींं जीत

इस महीने जिन्दल पैंथर पोलो कप जीतने के बाद टीम जिन्दल पैंथर की यह लगातार पांचवीं जीत है, जिसमें प्रतिष्ठित भोपाल-पटौदी कप भी शामिल है। कल देर शाम हुए 14 गोल के इंडियन मास्टर्स टूर्नामेंट में खेल का स्तर पोलो विश्वकप के समान रहा।

स्कोर बोर्ड

जिन्दल पैंथर

1. नवीन जिन्दल – 1 गोल

2. सिमरन शेरगिल – 3 गोल

3. सिद्धांत शर्मा – 1 गोल

4. सैंटियागो मरांबियो – 4 गोल

अचीवर्स ब्ल्यू

1. मैथ्यू पेरी – 3 गोल

2. अभिमन्यु पाठक – 5 गोल

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article