बॉक्स ऑफिस

Ranabaali Box Office Collection: सिंगल डिजिट में होगा ‘रणबाली’ का ओपनिंग कलेक्शन, देखें आंकड़ें

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 16, 2026, 02:16 PM IST

Ranabaali Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की ‘रणबाली’ (Ranabaali) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अब सबकी नजरें इसकी पहले दिन की कमाई पर टिकी हैं।

Image

फिल्म रणबाली पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये की कमाई करने वाली है। (Image Source: IMDb)

Ranabaali Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म रणबाली (Ranabaali) ने 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर रखी जा रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को पहले दिन दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसकी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन करने वाली है।

'रणबाली' पहले दिन करेगी इतनी कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक ‘रणबाली’ (Ranabaali) ने पहले दिन इंडिया में अब तक 2.09 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। दिए गए लाइव आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म देशभर में 804 शोज में दिखाई जा रही है। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 2.47 करोड़ रुपये बताया गया है। फिलहाल फिल्म की कमाई में तेलुगु वर्जन का आंकड़ा सामने आया है। इसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर सकती है। देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

शादी के बाद कपल की पहली फिल्म

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म रणबाली शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म है। ऐसे में फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर खास दिलचस्पी देखने को मिल रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद सभी की नजरें इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 26 फरवरी 2026 को शादी की थी। इसके बाद से कपल की पहली फिल्म का फैंस को इंतजार था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article