स्पोर्ट्स

भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन ने नोइसियल इंटरनेशनल ओपन Chess टूर्नामेंट जीता

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 24, 2023, 10:32 PM IST

P Iniyan wins chess tournament: पी इनियान ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर नौ दौर में सात अंक जुटाकर यहां आयोजित नोइसियल इंटरनेशनल ओपन 2023 शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीता। ​इस 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने आधे अंक की स्पष्ट बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया। इससे पहले भारत के विदित गुजराती ने भी विश्व चैंपियन कार्लसन को मात दी थी।

Image

भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियन ने नोइसियल इंटरनेशनल ओपन Chess टूर्नामेंट जीता

भारतीय ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहकर नौ दौर में सात अंक जुटाकर यहां आयोजित नोइसियल इंटरनेशनल ओपन 2023 शतरंज प्रतियोगिता का खिताब जीता।

इस 20 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी ने आधे अंक की स्पष्ट बढ़त के साथ खिताब अपने नाम किया। उन्होंने पांच बाजियां जीती जबकि चार बाजियां ड्रॉ खेली।

आठवें दौर के बाद इनियान और भारत के ही अन्य खिलाड़ी एनआर विग्नेश बराबरी पर थे।

इनियान ने गुरुवार देर रात टोनी लाजोव के खिलाफ अपनी अंतिम बाजी ड्रॉ खेली, जबकि 25 वर्षीय विग्नेश नॉर्वे के अलेक्जेंडर ओए स्ट्रोमबर्ग से हार गए। इससे पहले शतरंज में एक बड़ी खबर कुछ दिन पहले भी आई जब भारत के विदित गुजराती ने नॉर्वे के विश्व चैंपियन कार्लसन को शिकस्त देकर उलटफेर किया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!