स्पोर्ट्स

दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने लिया संन्यास कहा 'अब और खेलने के काबिल नहीं'

Saina Nehwal Retirement News: साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि कर दी है, साइना घुटने की पुरानी चोट की वजह से पिछले दो सालों से एक्शन से बाहर थीं।

Saina Nehwal Retirement

साइना नेहवाल ने लिया संन्यास

Saina Nehwal Retirement News: दिग्गज भारतीय बैडमिंटन साइना नेहवाल ने खेल से संन्यास की पुष्टि कर दी है, उन्होंने बताया कि घुटने की पुरानी बीमारी के कारण अब उनके लिए खेलना संभव नहीं रह गया है।साइना घुटने की पुरानी चोट की वजह से पिछले दो सालों से एक्शन से बाहर थीं।

साइना आखिरी बार 2023 में सिंगापुर ओपन में खेली थीं। हालांकि, उस समय उन्होंने संन्यास की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की थी। एक पॉडकास्ट में साइना ने कहा, 'मैंने दो साल पहले ही खेलना बंद कर दिया था। मैंने अपने सिद्धांतों पर खेल शुरू किया और अपने सिद्धांतों पर ही छोड़ा, इसलिए मुझे घोषणा जरूरी नहीं लगी।'

साइना ने कहा कि उन्हें कभी अपने संन्यास का आधिकारिक एलान करने की जरूरत महसूस नहीं हुई क्योंकि उन्हें लगता था कि उनकी गैरमौजूदगी स्थिति को साफ कर देगी।

'घुटने की चोट के कारण उन्हें ये फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा'

साइना ने कहा कि घुटने की चोट के कारण उन्हें ये फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, 'आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं। आपको गठिया की समस्या है। मेरे माता-पिता को, मेरे कोच को ये सब पता होना चाहिए। मैंने उन्हें बता दिया है। मैं अब और नहीं खेल सकती। मेरे लिए ये मुश्किल है।' उन्होंने आगे कहा, 'धीरे-धीरे लोगों को एहसास हो जाएगा की साइना नहीं खेल रही है। मुझे नहीं लगता कि मेरे संन्यास का एलान बहुत बड़ा मुद्दा है।'

साइना का करियर चोटों से काफी ज्यादा प्रभावित रहा

रियो ओलंपिक 2016 में उन्हें घुटने की चोट लगी थी। उन्होंने इसके बाद 2017 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता वहीं साल 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने पदक जीता था।

स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article