स्पोर्ट्स

दौरों और शिविर का मेल, भारतीय हॉकी कोच मारिन ने विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए तैयारी की योजना बनाई

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों की टीम को तैयार करने के लिए विदेशी दौरों, मुकाबलों के अनुभव और राष्ट्रीय शिविर के मेल पर भरोसा कर रहे हैं।

Image

शोर्ड मारिन

Photo : PTI

भारतीय महिला हॉकी टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों की टीम को तैयार करने के लिए विदेशी दौरों, मुकाबलों के अनुभव और राष्ट्रीय शिविर के मेल पर भरोसा कर रहे हैं।

विश्व कप अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में होना है जबकि एशियाई खेल सितंबर में जापान में होंगे। भारतीय महिला टीम 15 से 21 जून तक ऑकलैंड में एफआईएच हॉकी नेशंस कप में हिस्सा लेगी। टीम के अमेरिका और अर्जेंटीना का दौरा करने तथा जर्मनी और नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलने का भी कार्यक्रम है।

मारिन ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमारा अमेरिका और अर्जेंटीना का दौरा है, न्यूजीलैंड में नेशंस कप है और जर्मनी में अभ्यास मैच हैं। हम नीदरलैंड में भी कुछ मैच खेलेंगे।" उन्होंने कहा, "ये पूर्व निर्धारित मुकाबले और हमारे शिविर मिलकर हमें विश्व कप और एशियाई खेलों के लिए तैयार होने के लिए मैच और ट्रेनिंग का एक बहुत अच्छा मेल देते हैं।"

विश्व कप में भारत को पूल डी में इंग्लैंड, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। इस ग्रुप में चीन दुनिया की चौथी नंबर की टीम है। इंग्लैंड की रैंकिंग छठी है जबकि भारत और दक्षिण अफ्रीका क्रमशः नौवें और 19वें स्थान पर हैं।

मारिन ने कहा, "यह एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी और संतुलित पूल है। इसमें इंग्लैंड और चीन जैसी टीमें हैं जो अलग-अलग शैली और बहुत सारा अनुभव लेकर आती हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका हमेशा अप्रत्याशित होती है और अपने दिन पर खतरनाक साबित हो सकती है।" भारत हाल ही में संपन्न एफआईएच विश्व कप क्वालीफायर में उपविजेता रहा था। उसे फाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article