India vs Pakistan (IND vs PAK) T20 Match: दिवाली (Diwali) से ठीक एक रोज पहले (छोटी दिवाली पर) पाकिस्तान (Pakistan)के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) ने आक्रामक पारी खेलकर टीम इंडिया (India) को चार विकेट से रोमांचक जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में हुए इस सुपर-12 वाले मुकाबले में उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली, जिसमें उनका 154.74 का स्ट्राइक रेट रहा।
उन्होंने इस दौरान छह चौके और चार छक्के लगाए। पूरे मैच में वह सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ दि मैच के खिताब से नवाजा गया। अपने परफॉर्मेंस को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास फिलहाल शब्द नहीं हैं। पता नहीं यह सब कैसे हुआ। हार्दिक पंड्या उन्हें लगातार कह रहे था कि वे लोग कर (जीत हासिल) लेंगे।
टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने मुकाबले के बाद मैदान में उनकी गोद में उठाकर खुशी का इजहार किया था। मैच के बाद वह बोले- जब उनके सामने स्कोर हो तो विराट कोहली का लक्ष्य का पीछा करने में कोई सानी नहीं है। यह केवल कोहली ही नहीं किसी भी भारतीय की सर्वश्रेष्ठ पारी है।
चूंकि, इस मैच की टाइमिंग बड़ी ही रोचक रही, लिहाजा टीम की इस विजय और कोहली के परफॉर्मेंस को दीवाली के तोहफा से जोड़ कर देखा गया। आम से लेकर खास ने उनकी तारीफ की और अपनी ओर से टूर्नामेंट में आगे के लिए बधाई दी।
क्रिकेट के भगवान के तौर पर मशहूर पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा- बेशक यह आपकी (कोहली को टैग करते हुए) जिंदगी की सबबसे बेस्ट पारी है। आपको खेलते देखना ट्रीट जैसा था। 19वें ओवर में राउफ की गेंद पर लॉन्ग ऑन में बैक फुट पर मारा गया छक्का कमाल का था! ऐसे ही आगे बढ़ते रहिए।
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया- न इश्क में, न प्यार में...जो मजा है...की...हार में। इन ब्लैंक्स को भरिए। वीरू के इस ट्वीट से समझा जा सकता है कि वह पाक टीम की हार के संदर्भ में बात कर रहे थे, मगर उन्होंने यह चीज लोगों के लिए छोड़ दी और खुद किसी चीज का जिक्र नहीं किया।
क्रिकेट एक्सपर्ट और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने लिखा- मैं इतने सालों से विराट को देख रहा हूं। पर मैंने उनकी आंखों में कभी आंसू नहीं देखे। पर आज ऐसा हुआ और मैंने उनकी आंखों में आंसू देखे। यह कभी न भुलाने वाला पल था।
कुछ समय पहले क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट किया- यह अंत तक एक जबरदस्त मैच रहा है। सभी खिलाड़ियों की ओर से दिखाई गई एनर्जी और खेल से जुड़ी फाइटिंग स्पिरिट शानदार थी। आपके कमाल की जीत पर लड़कों को बधाई! जय हिंद।
टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने एक फोटो शेयर करते हुए इंडिया के झंडे वाले इमोजी ट्वीट की। इस तस्वीर में लिखा था- जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां कोहली खड़े होते हैं।
ध्यान देने वाली बात है कि 364 दिन पहले पाक टीम के कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर-बैट्समैन मोहम्मद रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को धता बताते हुए टी20 मैच में पाकिस्तान को भारत के खिलाफ सबसे बड़ी जीत दिलाई थी।
