स्पोर्ट्स

India vs Spain, Hockey World Cup 2023 IND vs ESP Result: भारत ने हॉकी विश्व कप में किया विजयी आगाज, स्पेन को 2-0 से हराया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 09:01 PM IST

India vs Spain (IND vs ESP) Hockey World Cup 2023 Result, Match Report: भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में खेले ए हॉकी विश्व कप 2023 के मुकाबले में मेजबान भारतीय हॉकी टीम ने स्पेनिश टीम को 2-0 से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। इस मैच में क्या कुछ हुआ, यहां जानिए।

Image

भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दी (Hockey India)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हॉकी विश्व कप 2023
  • भारतीय हॉकी टीम का जीत के साथ आगाज
  • भारत ने स्पेन को 2-0 से मात दी

India vs Spain Hockey match highlights, FIH Hockey World Cup 2023: हॉकी विश्व कप 2023 में आज (शुक्रवार) भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपना पहला मुकाबला खेलने उतरी। भारतीय हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में स्पेन की हॉकी टीम को 2-0 से मात देते हुए विश्व कप में विजयी आगाज किया। ये मुकाबला ओडीशा के राउरकेला स्थित बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया।

मैच के पहले क्वार्टर में भारत ने शुरुआत से ही हावी होकर खेलते हुए स्पेन पर अपना दबाव बनाकर रखा। इस क्वार्टर में खेल शुरू होने के कुछ समय बाद 12वें मिनट में भारत को पहली सफलता हासिल हो गई जब अमित रोहिदास (Amit Rohidas) ने पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार शॉट लगाते हुए गेंद को स्पेन के गोल के अंदर पहुंचा दिया।

इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से दूसरा गोल 26वें मिनट में आया। इस बार ये एक फील्ड गोल था जो हार्दिक सिंह (Hardik Singh) ने बेहतरीन अंदाज में किया और भारत ने 2-0 की अहम बढ़त बना ली। इस क्वार्टर में भारत को एक ग्रीन कार्ड मिला।

तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने काफी संघर्ष किया इस दौरान किसी भी टीम को पेनाल्टी कॉर्नर या पेनाल्टी स्ट्रोक नहीं मिला और ये क्वार्टर गोलरहित रहा। चौथे क्वार्टर में भारत को एक येलो कार्ड मिला और तकरीबन 10 मिनट तक भारतीय हॉकी टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर थी लेकिन गोलकीपर किशन पाठक ने स्पेन के तमाम आक्रमण विफल कर दिए और चौथा क्वार्टर भी गोलरहित रहा। इस तरह भारत ने अपना पहला मैच 2-0 से जीता। अमित रोहिदास 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article