स्पोर्ट्स

Asian Games: एशियाई खेल हॉकी में भारत-पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में

  • Agency by: भाषा
  • Updated Aug 8, 2023, 03:12 PM IST

IND vs PAK Hockey, Asian Games 2023: भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम को चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है जहां इन दोनों टीमों का सामना 30 सितंबर को होगा। भारत और पाकिस्तान को जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

Image

भारत-पाकिस्तान हॉकी (Hockey India)

Photo : Twitter

Asian Games 2023, Hockey, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम को चीन के हांगझोउ में होने वाले एशियाई खेलों के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है जहां इन दोनों टीमों का सामना 30 सितंबर को होगा।

भारत और पाकिस्तान को जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर और उज्बेकिस्तान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 24 सितंबर को उज्बेकिस्तान से खेलेगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम को भी ग्रुप ए में रखा गया है जहां उसका सामना हांगकांग, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और मलेशिया से होगा। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 27 सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ करेगी।

पुरुष वर्ग के ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, चीन, ओमान, थाईलैंड और इंडोनेशिया जबकि महिला वर्ग के ग्रुप बी में जापान, चीन, थाईलैंड, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया शामिल हैं।

भारतीय पुरुष टीम उज्बेकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद 26 सितंबर को सिंगापुर तथा 28 सितंबर को जापान से भिड़ेगी। पाकिस्तान से उसका मुकाबला 30 सितंबर को होगा जबकि लीग चरण में उसका आखिरी मैच दो अक्टूबर को बांग्लादेश से होगा। पुरुष वर्ग का फाइनल छह अक्टूबर को जबकि महिला वर्ग का फाइनल इसके एक दिन बाद खेला जाएगा।

End of Article