स्पोर्ट्स

Olympics 2036: लाल किले से PM मोदी ने ओलंपिक को लेकर दिया बड़ा अपडेट, बोले- 2036 का ओलंपिक हिंदुस्तान में हो

Independence Day 2024, Olympics 2036, PM Narendra Modi Statement: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 2036 ओलंपिक को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 2036 का ओलंपिक हिंदुस्तान में होना चाहिए। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं।

Image

पीएम नरेंद्र मोदी। (फोटो- ANI Video Screengrab)

Independence Day 2024, Olympics 2036, PM Narendra Modi Statement: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इसके लिए पूरी तैयारी की जा रही है कि वर्ष 2036 का ओलंपिक हिंदुस्तान की धरती पर हो। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन के दौरान वहां उपस्थित ओलंपिक विजेताओं का उल्लेख किया।

मोदी ने कहा, ‘‘आज हमारे साथ तिरंगे झंडे के नीचे वे नौजवान बैठे हैं जिन्होंने ओलंपिक की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। मैं अपने देश के सभी खिलाड़ियों को 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से बधाई देता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘‘हम नए सपने, नए संकल्प और पुरुषार्थ के साथ नए लक्ष्यों की तरफ बढ़ेंगे।’

प्रधानमंत्री ने पैरा-ओलंपिक के लिए भी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन ने साबित कर दिया कि भारत में बड़े से बड़े कार्यक्रम आयोजित करने की ताकत है। मोदी ने कहा, ‘साथियों, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हो, वह हिंदुस्तान की धरती पर हो। उसके लिए हम तैयारी कर रहे हैं, आगे बढ़ रहे हैं।’

पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम छह मेडल

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसमें भारत के 117 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल रहा। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल पर निशाना लगाया, जबकि युवा शूटर मनु भाकर, अमन सहरावत सहित हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारत पेरिस ओलंपिक के मेडल टैली में कुल 5 मेडल के साथ 71वें नंबर पर रहा, जबकि अमेरिका 40 गोल्ड सहित 126 मेडल के साथ टॉप पर रहा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article