स्पोर्ट्स

IND vs PAK Hockey Highlights: भारत ने एशियाड हॉकी में पाकिस्तान को 10-2 से रौंदा, अब तक की सबसे बड़ी जीत

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 30, 2023, 08:44 PM IST

IND vs PAK Hockey Highlights, Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2023 में पाकिस्तान को बुरी तरह पस्त कर दिया। भारतीय टीम ने पाकिस्तान को इस मैच में 10-2 से रौंदा। ये पाकिस्तान पर भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत साबित हुई।

Image

भारत ने हॉकी में पाकिस्तान को शिकस्त दी (SAI Media)

Photo : Twitter

IND vs PAK Hockey Highlights, Asian Games 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ग्वांगझू में जारी एशियन गेम्स 2023 में पाकिस्तानी हॉकी टीम को करारी शिकस्त दी है। भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तानी हॉकी टीम को एकतरफा मुकाबले में 10-2 से रौंदा। ये पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी में भारत की सबसे बड़ी जीत साबित हुई।

पूल-ए के निर्णायक मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान पर शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाकर रखा। भारत की तरफ से पहला गोल 8वें मिनट में मनदीप ने किया। इसके बाद 11वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसी के साथ पहले क्वार्टर का अंत हुआ।

दूसरे क्वार्टर में भी गोल की शुरुआत कप्तान हरमनप्रीत ने की। हरमनप्रीत ने शानदार गोल करते हुए भारत को 3-0 से आगे कर दिया। इसके बाद हाफ टाइम होने से ठीक पहले एक रेफरल के मदद से भारत को उसका चौथा गोल मिल गया। हाफ टाइम तक स्कोर 4-0 था।

तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत शानदार लय में नजर आए और भारत के लिए 5वां गोल किया और साथ ही अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। वो यहीं नहीं रुके 34वें मिनट में हरमनप्रीत ने अपना चौथा और टीम का छठा गोल भी कर दिया। इसके चार मिनट बाद पाकिस्तान ने किसी तरह 38वें मिनट में मुहम्मद खान के दम पर अपना पहला गोल किया। स्कोर 6-1 था।

भारत के लिए सातवां गोल वरुण कुमार ने 41वें मिनट में किया। इसके बाद पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने अपनी टीम के लिए 45वें मिनट में दूसरा गोल किया। जबकि 46वें मिनट में भारत के शमशेर के एक शानदार फील्ड गोल ने भारत को उसका 8वां गोल भी दिला दिया। इस गोल के तीन मिनट बाद 49वें मिनट में ललित और जरमनप्रीत की जुगलबंदी से भारत ने 9वां गोल दाग दिया।

वरुण कुमार ने 53वें मिनट में भारत के लिए 10वां गोल भी किया और इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने ये मुकाबला 10-2 से जीतकर इतिहास रचा। इससे ठीक पहले भारत ने जापान को भी 4-2 शिकस्त दी थी। जबकि उससे पूर्व उजबेकिस्तान को 16-0 और सिंगापुर को 16-1 से मात दी थी।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article