स्पोर्ट्स

Hockey World Cup 2023, India vs Spain Live Score Streaming: भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप मैच का लाइव प्रसारण, Sports Select 2, Hotstar पर देखें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 13, 2023, 07:05 PM IST

IND vs ESP Hockey World Cup 2023 Live Score, India vs Spain Hockey Live Score Streaming Online & Telecast Channel in India: आज भारत और स्पेन के बीच राउरकेला में हॉकी विश्व कप 2023 का मुकाबला खेला जाना है। ये टूर्नामेंट में मैच डे का चौथा मुकाबला होगा। आइए जानते हैं कि भारत के इस पहले मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।

Image

भारत बनाम स्पेन हॉकी लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • हॉकी विश्व कप 2023 - आज भारत का पहला मैच
  • स्पेन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम खेलेगी अपना पहला मुकाबला
  • ग्रुप स्टेज के मैचों का आगाज

Hockey World Cup 2023, India vs Spain Hockey Live Score Streaming Online & Telecast Channel in India: एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 में आज भारत अपना पहला मुकाबला खेलने उतरेगा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम आज अपने पहले मैच में स्पेन की हॉकी टीम के सामने मैदान पर होगी। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम अपनी उस लय को विश्व कप में भी बरकरार रखने उतरेगी। भारत मेजबान देश है इसलिए अपने दर्शकों की मौजूदगी में भारतीय हॉकी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

भारत ने हॉकी विश्व कप का खिताब अब तक सिर्फ एक बार 1975 में जीता था। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम आठ बार की ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम भी है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय हॉकी टीम इस बार अपनी जमीन पर मेडल के प्रबल दावेदारों में से है। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में अच्छा प्रदर्शन किया था हालांकि उसे 1-4 से पराजय का सामना करना पड़ा।

कोच ग्राहम रीड की भारतीय हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम को एक मैच में हराकर 6 साल बाद उसके खिलाफ जीत दर्ज करने का कमाल किया थआ। इसके अलावा भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो हॉकी लीग में भी 2021-22 सत्र में तीसरा स्थान हासिल किया था। आइए जानते हैं कि भारत और स्पेन के बीच खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप 2023 के मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं।

भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच कब खेला जाएगा? (India vs Spain FIH Hockey World Cup 2023 Match Date)

भारतीय हॉकी टीम और स्पेनिश हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आज (शुक्रवार) खेला जाएगा।

भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप 2023 मैच कितने बजे शुरू होगा? (Hockey World Cup 2023

India vs Spain match Timing)

स्पेन और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप का ग्रुप स्टेज मुकाबला आज (13 जनवरी) शाम 7 बजे (IST) से खेला जाना है।

भारत बनाम स्पेन हॉकी विश्व कप मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा? (Where will India vs Spain Hockey World Cup 2023 match be played)

मेजबान भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आज ओडिशा के राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम (Birsa Munda International Hockey Stadium) में खेला जाएगा।

स्पेन और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच हॉकी विश्व कप मैच टीवी पर कहां देखें? (When and where to watch India vs Spain Hockey World Cup match on TV)

भारतीय हॉकी टीम और स्पेन के बीच आज खेला जाने वाला हॉकी विश्व कप 2023 का मैच आप शाम 7 बजे से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव देख सकेंगे।

भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप 2023 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (When and where to watch IND vs ESP Hockey World Cup 2023 match Live Streaming)

भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप 2023 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आज आप शाम 7 बजे से डिजनी+हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article