LIVE

India vs Spain, Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने की विश्व कप में विजयी शुरुआत, स्पेन को दी 2-0 से मात

India vs Spain, Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने की विश्व कप में विजयी शुरुआत, स्पेन को दी 2-0 से मात
India vs Spain, Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने की विश्व कप में विजयी शुरुआत, स्पेन को दी 2-0 से मात

भारत ने स्पेन को 2-0 के अंतर से मात देकर हॉकी विश्व कप 2023 में विजयी शुरुआत की है। भारतीय टीम ने राउरकेला के बिरसामुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पेन की टीम को मौका नहीं दिया और मैच में लगातार अपना दबदबा बनाए रखा। भारत के लिए पहला गोल अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह ने किया। फर्स्ट हाफ में हासिल की 2-0 की बढ़त अंत तक भारत बरकरार रखने में सफल रहा। गोलकीपर किशन पाठक ने स्पेन के गोल करने के हर मौके को नाकाम कर दिया इसी वजह से भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। मुकाबले में पहली गोल करने वाले अमित रोहिदास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम जीत के साथ पूल डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।

JAN 13, 2023 20:58 IST

ग्रुप डी में दूसरे पायदान पर पहुंचा भारत

भारतीय टीम पहले मुकाबले में स्पेन को पटखनी देकर अंक तालिका में इंग्लैंड के बाद दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 के अंतर से मात दी और गोल अंतर के आधार पर पहले पायदान पर कब्जा कर लिया है।
JAN 13, 2023 20:55 IST

अमित रोहिदास बने मैन ऑफ द मैच

भारत के लिए मैच में पहला गोल करने वाले अमित रोहिदास को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वो ओडिशा के रहने वाले हैं। उन्होंने दर्शकों को बड़ी संख्या में मैदान पर आने के लिए धन्यवाद दिया।
JAN 13, 2023 20:54 IST

भारत ने 2-0 से जीता मुकाबला

JAN 13, 2023 20:49 IST

भारत ने जीत के साथ की विश्व कप में शुरुआत

भारत ने स्पेन के खिलाफ 2-0 के अंतर से जीत के साथ 15वें विश्व कप में जीत के साथ शुरुआत की है।
JAN 13, 2023 20:49 IST

स्पेन ने गंवाया रिव्यू

स्पेन ने आखिरी मिनट में रिव्यू गंवा दिया।
JAN 13, 2023 20:48 IST

स्पेन ने मांगी पेनल्टी

स्पेन ने आखिरी एक मिनट में पेनल्टी की मांग की है।
JAN 13, 2023 20:45 IST

स्पेन को मिला ढाई मिनट रहते पेनल्टी कॉर्नर

भारत के खिलाफ स्पेन को आखिरी तीन मिनट के अंदर पेनल्टी कॉर्नर मिला है। मार्क मिरालेस पेनल्टी लेंगे। लेकिन खराब समन्वय की वजह से गोल करने का मौका फिर से स्पेन ने गंवा दिया।
JAN 13, 2023 20:43 IST

5 मिनट का खेल बाकी, भारत ने जीत की ओर बढ़ाए कदम

5 मिनट का खेल मैच में बाकी बचा है। भारतीय टीम ने जीत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। अभी भी भारत 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है।
JAN 13, 2023 20:42 IST

गोलकीपर किशन पाठक ने फिर बचाया गोल

किशन पाठक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर गेंद को भारतीय गोल पोस्ट में दाखिल होने से रोक दिया और स्पेन के हाथ आई पेनल्टी को बेकार कर दिया।
JAN 13, 2023 20:40 IST

स्पेन का पेनल्टी बरकरार, भारत ने गंवाया रिव्यू

वीडियो रेफरी ने पेनल्टी को बरकरार रखा।
JAN 13, 2023 20:39 IST

स्पेन को मिला पेनल्टी, भारत ने किया रिव्यू

स्पेन को फील्ड रेफरी ने 7 मिनट शेष रहते पेनल्टी दी है। लेकिन भारत ने उस फैसले को चुनौती दी है।
JAN 13, 2023 20:41 IST

गोल करने से चूका स्पेन

भारत के डिफेंस ने 8 मिनट शेष रहते गोल बचा लिया है। गोलकीपर किशन पाठक ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार गेंद को गोल पोस्ट में दाखिल होने से रोक दिया।
JAN 13, 2023 20:35 IST

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहा है भारत

अभिषेक के यलो कार्ड की वजह से बाहर होने के बाद भारतीय टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही है।
JAN 13, 2023 20:33 IST

अभिषेक को मिला यलो कार्ड

भारत को चौथे क्वार्टर की शुरुआत में बड़ा खामियाजा उठाना पड़ा है। अभिषेक को यलो कार्ड दिखाया गया है अभिषेक 10 मिनट के लिए बाहर हो गए हैं।
JAN 13, 2023 20:32 IST

चौथे क्वार्टर का खेल शुरू

स्पेन और भारत के बीच हॉकी विश्व कप 2023 के मुकाबले का चौथा क्वार्टर शुरू हो गया है। भारत ने 2-0 की बढ़त के साथ शुरुआत की है।
JAN 13, 2023 20:28 IST

तीसरे क्वार्टर में नहीं हुआ कोई गोल, भारत की 2-0 की बढ़त बरकरार

भारतीय टीम थर्ड क्वार्टर में दुर्भाग्यशाली रही और तीसरा गोल करने के दो शानदार मौके गंवा दिए और 2-0 की बढ़त के साथ अंत किया।
JAN 13, 2023 20:26 IST

भारत को मिला पांचवां पेनल्टी कॉर्नर

भारत को तीसरे क्वार्टर के आखिरी वक्त में पेनल्टी कॉर्नर मिला है। जिसे भारत गोल में तब्दील नहीं कर पाया।
JAN 13, 2023 20:24 IST

भारत ने गंवाया शानदार मौका

भारत ने गोल करने का शानदार मौका तीसरे क्वार्टर के 12वें मिनट में गंवा दिया। भारतीय खिलाड़ी शानदार पास पर स्टिक नहीं अड़ा पाए और शानदार मौका भारत के हाथ से गोल करने का निकल गया।
JAN 13, 2023 20:19 IST

भारत ने गंवाया पेनल्टी कॉर्नर

भारत ने गोल करने का एक और शानदार मौका गंवा दिया। हरमनप्रीत मैदान के बाहर थे इसका खामियाजा भारत को उठाना पड़ा।
JAN 13, 2023 20:18 IST

भारत को मिला चौथा पेनल्टी कॉर्नर

भारत को तीसरे क्वार्टर के आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला है।