Hockey World Cup 2023, India vs Spain Match Date, Time, Live Streaming, Squads, Telecast Channel in India: टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पुराना गौरव लौटाने की दिशा में पहला कदम रख चुकी भारतीय हॉकी टीम आज (शुक्रवार) स्पेन के खिलाफ पुरूष हॉकी विश्व कप के पहले मैच में उतरेगी तो उसका इरादा विश्व कप में पदक के लिये 48 साल का इंतजार खत्म करने का होगा। ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीत चुकी भारतीय टीम ने एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालम्पुर में अजितपाल सिंह की कप्तानी में जीता था। उसके बाद से टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच सकी है। इससे पहले 1971 में पहले विश्व कप में भारत ने कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था।
इसके बाद 1978 से 2014 तक भारत ग्रुप चरण से आगे नहीं जा सका । पिछली बार भी भुवनेश्वर में हुए विश्व कप में भारत क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हारकर बाहर हो गया था। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय टीम इस बार अपनी सरजमीं पर पदक के प्रबल दावेदारों में से है। विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज भारत ने हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था हालांकि उसे 1-4 से पराजय का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कि आज होने वाले भारत बनाम स्पेन हॉकी विश्व कप मैच को आप कब व कहां देखें, मुकाबला कहां होगा, और अन्य तमाम जानकारियां।
कब खेला जाएगा भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप 2023 मुकाबला? (India vs Spain Hockey World Cup 2023 match Date)
भारत और स्पेन की टीमों के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मुकाबला आज (13 जनवरी 2023, शुक्रवार) को खेला जाएगा।कितने बजे होगा भारत बनाम स्पेन हॉकी विश्व कप 2023 मैच? (India vs Spain Hockey World Cup 2023 match Time)
भारतीय हॉकी टीम और स्पेन की हॉकी टीम के बीच हॉकी वर्ल्ड कप का ये ग्रुप स्टेज मुकाबला आज शाम 7 बजे (IST) से खेला जाएगा।कहां खेला जाएगा भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप मुकाबला? (India vs Spain Hockey World Cup 2023 match Venue)
भारत और स्पेन के बीच एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का मुकाबला आज ओडिशा के राउरकेला में आयोजित किया जाएगा।कब और कहां देखें भारत-स्पेन हॉकी विश्व कप मुकाबला? (When and where to watch India vs Spain Hockey WC match live streaming)
स्पेन और मेजबान भारतीय हॉकी टीम के बीच होने वाला ये मुकाबला आज आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। इसके अलावा आप इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भी शाम 7 बजे से देख सकेंगे।भारत और स्पेन की हॉकी टीमें इस प्रकार हैं
भारतः हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), पीआर श्रीजेश (गोलकीपर), अरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, नीलम संजीप जेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शार, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, कृष्णा पाठक (गोलकीपर), आकाशदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और ललित कुमार उपाध्याय।स्पेनः मार्क मिरालेस (कप्तान), एंड्रियास रफी, एलेजांद्रो अलोंसो, सीजर क्यूरील, जावी गिस्पर्ट, बोर्जा लैकले, अलवारो इग्लेसियस, इग्नासियो रोड्रिग्ज, एनरिक गोंजालेज, जेरार्ड क्लैप्स, जोर्डी बोनास्त्रे, जाओकीन मेनिनी, मारियो गारिन (गोलकीपर), मार्क रेने, पेपे कुनील, पाउ कुनील, मार्क विजकाइनो और मार्क रिकसेन्स।
