स्पोर्ट्स

Indian hockey team schedule, FIH World Cup 2023: जानिए हॉकी विश्व कप में भारतीय टीम का पूरा कार्यक्रम

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 11, 2023, 08:47 PM IST

India Hockey World Cup 2023 Full Schedule: एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज 13 जनवरी से होने जा रहा है। अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले से हॉकी विश्व कप का आगाज होगा। शुरुआत में ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे। टूर्नामेंंट के पहले दिन भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला भी होना है। आइए जानते हैं कि हॉकी विश्व कप में भारत का कार्यक्रम कैसा है।

Image

हॉकी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का कार्यक्रम

FIH Hockey World Cup 2023 Indian team schedule: एक बार फिर हॉकी के फैंस के लिए झूमने का समय आ गया है। भारत में एफआईएच हॉकी विश्व 2023 का आयोजन 13 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 के बीच ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में आयोजित किया जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 16 देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप मेंं बांटा गया है। आइए जानते हैं इस बार भारत का कार्यक्रम विश्व कप में कैसा है।

भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच खेले जाने वाले हॉकी विश्व कप 2023 में भारत को ग्रुप डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट का आगाज 13 जनवरी (शुक्रवार) को होगा। इस दिन चार मुकाबले खेले जाने हैं और दिन का अंतिम मुकाबला भारत का होगा।

टूर्नामेंट में पहले ग्रुप स्टेज के मुकाबले होंगे जिसके बाद टीमें क्रॉसओवर मुकाबलों के लिए क्वालीफाई करेंगी, फिर क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाएंगे, फिर 9-16 क्लासिफिकेशन मैच, फिर सेमीफाइनल, फिर 13-16 और 9-12 क्लासिफिकेशन मैच, फिर 29 जनवरी को तीसरे स्थान के लिए और फाइनल मैच खेले जाएंगे। फिलहाल जानते हैं कि कैसा है ग्रुप स्टेज में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पूरा कार्यक्रम, यहां देखिए..

भारत बनाम स्पेन - 13 जनवरी - शाम 7 बजे - राउरकेला

भारत बनाम इंग्लैंड - 15 जनवरी - शाम 7 बजे - राउरकेला

भारत बनाम वेल्स - 19 जनवरी - शाम 7 बजे - राउरकेला

भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर फैंस का दिल जीता था और उम्मीद जताई थी कि विश्व कप में सालों पुराना सूखा खत्म किया जाएगा। भारत ने आखिरी बार 1975 में अपना एकमात्र हॉकी विश्व कप खिताब जीता था।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article