स्पोर्ट्स

Hockey India League: रांची और राउरकेला में फ्री में देख सकेंगे हॉकी का यह रोमांचक मुकाबला

Hockey India League: हॉकी फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हॉकी के प्रति लोगों का प्यार और बढ़े इसके लिए हॉकी इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। आगामी दिनों में रांची और राउंडकेला में होने वाले हॉकी इंडिया लीग के सभी मैचों फ्री में देख सकेंगे।

Image

भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी। (फोटो- Hockey India X)

Photo : Twitter

Hockey India League: हॉकी के प्रति लोगों का प्यार बढ़ाने के लिए हॉकी इंडिया ने एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) 2024-25 के सभी मैचों के टिकट रांची और राउरकेला में मुफ्त होंगे। यह कदम हॉकी इंडिया के उस विजन का हिस्सा है, जिससे देश के हर कोने तक हॉकी को पहुंचाया जा सके और खेल को इसके प्रशंसकों के और करीब लाया जा सके। टिकटों से होने वाली आमदनी को छोड़कर, हॉकी इंडिया चाहती है कि अधिक से अधिक लोग लाइव हॉकी का रोमांच महसूस करें।

एचआईएल गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन दिलीप टिर्की ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा, “मुफ्त टिकट से हम हर वर्ग के व्यक्ति को हॉकी का लाइव आनंद लेने का मौका दे रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि इस खेल को लोगों के करीब लाया जाए और नई पीढ़ी को प्रेरित किया जाए। रांची और राउरकेला जैसे शहर, जहां हॉकी की गहरी विरासत है, वहां के स्टेडियम को दर्शकों की ऊर्जा और जोश से भरना हमारा सपना है।”

गवर्निंग कमेटी के सदस्य भोला नाथ सिंह ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा, “हमारे फैंस हमारे लिए सबसे खास हैं। यह मुफ्त टिकट हमारी ओर से उनके समर्थन के लिए धन्यवाद है। हम चाहते हैं कि हर सीट दर्शकों से भरी हो और वे अपने पसंदीदा टीमों को चीयर करें।"

उन्होंने आगे कहा, “हॉकी इंडिया लीग सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि हॉकी का जश्न है। इसे मुफ्त कर हम यह दिखा रहे हैं कि हॉकी एक जन-जन का खेल है। उम्मीद है कि यह कदम फैंस को यादगार लम्हे देगा।”

इस साल के एचआईएल में 8 पुरुषों और 4 महिलाओं की टीमें हिस्सा लेंगी। लीग का फॉर्मेट नया और रोमांचक होगा। पुरुष लीग 28 दिसंबर को राउरकेला के बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में शुरू होगी और 1 फरवरी 2025 को फाइनल खेला जाएगा महिला लीग 12 जनवरी 2025 से रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम में शुरू होगी, जिसका फाइनल 26 जनवरी को होगा। इसके अलावा, लीग को और अधिक क्षेत्रों में पहुंचाने के लिए कुछ मैच अन्य स्थानों पर भी खेले जाएंगे।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article