स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरजिंदर कौर ने महिलाओं की 69kg वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने कुल 227kg वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 101kg शामिल था। इसके बाद कौर ने क्लीन एंड जर्क में 126kg वजन उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया।
मंगलवार की रात कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए यह पहला मेडल रहा। हरजिंदर ने क्लीन एंड जर्क की शुरुआत 120kg वजन उठाकर की और फिर अपने दूसरे प्रयास में वजन बढ़ाकर 123kg कर दिया। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ यह लिफ्ट पूरी की और इस इवेंट में कॉमनवेल्थ गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया।
कनाडा की खिलाड़ी ने जीता गोल्ड
इसके बाद भारतीय वेटलिफ्टर ने अपने आखिरी प्रयास में 126kg वजन उठाकर शानदार अंदाज में अपना अभियान खत्म किया, जिससे उनका कुल स्कोर 227kg हो गया। कनाडा की शार्लेट सिमोनो ने बाकी खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के रिकॉर्ड 240kg के कुल स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता।
सिमोनो ने स्नैच में 108kg और क्लीन एंड जर्क में 132kg वजन उठाया और दोनों लिफ्ट तथा कुल स्कोर में गेम्स रिकॉर्ड बनाए। ऑस्ट्रेलिया की नया फीबे हेमैन ने कुल 218kg (97kg स्नैच + 121kg क्लीन एंड जर्क) के स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। वह हरजिंदर से 9 किलोग्राम पीछे रहीं।
वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन
CWG 2026 में वेटलिफ्टिंग एक बार फिर भारत के सबसे सफल खेलों में से एक बनकर उभरा है, जिसमें अब तक सात मेडल जीते जा चुके हैं। भारत ने वेटलिफ्टिंग में अभी तक एक स्वर्ण और पांच सिल्वर मेडल जीता है। एक ब्रॉन्ज मेडल भी भारत के नाम रहा है।
वेटलिफ्टिंग में भारत के मेडल जीतने वाले खिलाड़ी-
- मीराबाई चानू (स्वर्ण, भारोत्तोलन)
- ऋषिकांत सिंह (रजत, भारोत्तोलन)
- मुथुपंडी राजा (रजत, भारोत्तोलन)
- ज्ञानेश्वरी यादव (रजत, भारोत्तोलन)
- वल्लुरी अजय बाबू (रजत, भारोत्तोलन)
- बिंद्यारानी देवी (कांस्य, भारोत्तोलन)
- हरजिंदर कौर (रजत, भारोत्तोलन)
