स्पोर्ट्स

सबसे तेज भारतीय धावक बने गुरिंदरवीर सिंह, 24 घंटे के भीतर तोड़ा अनिमेष का नेशनल रिकॉर्ड

गुरिंदरवीर सिंह ने 24 घंटे के भीतर अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रहे अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार थे। लेकिन शुक्रवार को पहले दिन 25 वर्षीय गुरिंदरवीर ने शुरुआती सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकंड तक कम कर दिया।

Image

गुरिंदरवीर सिंह (साभार-X)

गुरिंदरवीर सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के ऐतिहासिक दूसरे दिन पुरुषों की 100 मीटर दौड़ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 10.09 सेकंड के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने एशिया में इस सत्र का दूसरा सबसे तेज समय दर्ज किया और अपने चिर प्रतिद्वंद्वी अनिमेष कुजूर को चौंकाते हुए पीछे छोड़ा। इस प्रतियोगिता में गुरिंदरवीर और पूर्व राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक अनिमेष के बीच 100 मीटर की दौड़ में सबसे तेज भारतीय धावक बनने का मुकाबला भारतीय एथलेटिक्स में हमेशा याद रखा जाएगा।

ओडिशा का प्रतिनिधित्व कर रहे अनिमेष पिछले साल बनाए गए 10.18 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड समय के साथ प्रतियोगिता में प्रबल दावेदार थे। लेकिन शुक्रवार को पहले दिन 25 वर्षीय गुरिंदरवीर ने शुरुआती सेमीफाइनल हीट में इसे 10.17 सेकंड तक कम कर दिया।

इसके महज पांच मिनट बाद, 22 वर्षीय अनिमेष ने दूसरे सेमीफाइनल हीट में 10.15 सेकंड का समय निकालकर नाटकीय परिस्थितियों में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड वापस हासिल कर लिया। इससे शुक्रवार को पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड कुछ ही मिनटों के भीतर दो बार टूटा। रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे पंजाब के धावक गुरिंदरवीर ने फाइनल में जीत हासिल की और 10.10 सेकंड से कम समय में दौड़ने वाले पहले भारतीय धावक बन गए।

इस प्रक्रिया में उन्होंने अनिमेष से 0.11 सेकंड तेज दौड़ लगाई और अपने युवा प्रतिद्वंद्वी से कम से कम दो फीट आगे फिनिश लाइन पार की।

रिलायंस फाउंडेशन के ही प्रणव गुरव 10.29 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। गुरिंदरवीर ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा निर्धारित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के क्वालीफाइंग समय 10.16 सेकंड को पार कर लिया। उनका 10.09 सेकंड का समय इस सत्र में अब तक किसी एशियाई द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज समय है, जो मई में 19 वर्षीय जापानी धावक फुकुतो कोमुरो द्वारा बनाए गए 10.08 सेकंड के बाद है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article