स्पोर्ट्स

FIDE Grand Swiss Chess: आर प्रज्ञानानंदा का सामना जैफ्री शियोंग से, बाकरोट से खेलेंगे गुकेश

D Gukesh And R Praggnanandhaa In FIDE Grand Swiss Chess: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के पहले दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर जैफ्री शियोंग से खेलेंगे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश की टक्कर फ्रांस के एटियेने बाकरोट से होगी। ओपन वर्ग में 116 और महिला वर्ग में 56 खिलाड़ी 855000 डॉलर ईनामी राशि के लिये मुकाबला करेंगे जिसमें से 625000 पुरस्कार ओपन वर्ग में होगा।

Image

डी गुकेश और आर प्रज्ञानानंदा (Instagram/DGukesh/PraggChess)

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के नंबर एक खिलाड़ी आर प्रज्ञानानंदा फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज के पहले दौर में अमेरिकी ग्रैंडमास्टर जैफ्री शियोंग से खेलेंगे जबकि मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश की टक्कर फ्रांस के एटियेने बाकरोट से होगी। ओपन वर्ग में 116 और महिला वर्ग में 56 खिलाड़ी 855000 डॉलर ईनामी राशि के लिये मुकाबला करेंगे जिसमें से 625000 पुरस्कार ओपन वर्ग में होगा।

यह टूर्नामेंट अगले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिये क्वालीफायर है लेकिन शीर्ष वरीयता प्राप्त मैग्नस कार्लसन, फेबियानो कारूआना और हिकारू नकामूरा इसमें भाग नहीं ले रहे हैं । कार्लसन को क्लासिकल शतरंज पसंद नहीं है और वह विश्व चैम्पियनशिप नहीं खेलते हैं। कारूआना कैंडिडेट्स के लिये पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं और नकामूरा को यकीन है कि जनवरी 2026 तक की औसत रैंकिंग के आधार पर वह जगह बना लेंगे। ओपन और महिला वर्ग से दो कोटा स्थान तय होंगे।

इन तीनों के नहीं खेलने से शीर्ष तीन वरीयता भारतीय खिलाड़ियों को मिली है । दुनिया के चौथे, पांचवें और छठे नंबर के खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा, अर्जुन एरिगेसी और गुकेश खिताब के प्रबल दावेदार होंगे। महिला विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख भी ओपन वर्ग में उतरेंगी जो महिला कैंडिडेट्स के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं। वह महिला वर्ग में भाग नहनीं ले रही हैं। पहले दौर में उनका सामना हमवतन अभिमन्यु पुराणिक से होगा।

भारत के 15 खिलाड़ी ओपन में और तीन महिला वर्ग में उतरेंगे । महिला वर्ग में डी हरिका, पिछली विजेता आर वैशाली और वंतिका अग्रवाल भाग लेंगे । कोनेरू हम्पी महिला कैंडिडेट्स के लिये क्वालीफाई कर चुकी हैं इसलिये यहां नहीं खेल रही हैं।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article