स्पोर्ट्स

FIFA Club World Cup: गोंजालो के गोल ने रियल मैड्रिड को क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

FIFA Club World Cup 2025: रीयल मैड्रिड ने हार्ड रॉक स्टेडियम में जुवेंटस को 1-0 से हराकर क्लब विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला जाबी अलोंसो की टीम के शानदार दूसरे हाफ के चलते तय हुआ, जिसमें 54वें मिनट में गोंजालो के जबरदस्त हेडर ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जुवेंटस के गोलकीपर डी ग्रेगोरियो ने रियल मैड्रिड को और गोल करने से रोके रखा।

Image

रियल मैड्रिड की जीत

Photo : AP

रीयल मैड्रिड ने हार्ड रॉक स्टेडियम में जुवेंटस को 1-0 से हराकर क्लब विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। यह मुकाबला जाबी अलोंसो की टीम के शानदार दूसरे हाफ के चलते तय हुआ, जिसमें 54वें मिनट में गोंजालो के जबरदस्त हेडर ने टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जुवेंटस के गोलकीपर डी ग्रेगोरियो ने रियल मैड्रिड को और गोल करने से रोके रखा।

मैड्रिड ने मुकाबले के ज्यादातर समय दबदबा बनाए रखा, लेकिन सिर्फ जुवेंटस के गोलकीपर मिशेल डी ग्रेगोरियो के शानदार बचावों की बदौलत जीत का अंतर और बड़ा नहीं हो सका। रियल मैड्रिड ने तेज शुरुआत की। उसने जुवेंटस के हाफ में ही डेरा जमाए रखा, लेकिन सीरी-ए की टीम के तेज काउंटर-अटैक ने उन्हें लगभग चौंका ही दिया। इस अटैक का अंत रैंडल कोलो मुआनी के उस प्रयास के साथ हुआ, जो थिबो कर्टुआ की नेट की छत पर जाकर लगा। इसके बाद फ्रांसिस्को कोंसेसाओ के पास गोल करने का शानदार मौका था, लेकिन उन्होंने फ्री हेडर को सीधा रियल के दिग्गज बेल्जियन गोलकीपर कर्टुआ के हाथों में मार दिया।

हालांकि, जुवेंटस के गोलकीपर मिशेल डी ग्रेगोरियो ने पहले हाफ में दो बार अपनी टीम को बराबरी पर रखा। खास तौर पर हाफ आवर के करीब उन्होंने जूड बेलिंगहम के नजदीक से की गई कोशिश को अपने पैर की मदद से असामान्य तरीके से रोकते हुए शानदार बचाव किया। पहले हाफ के इंजरी टाइम में डी ग्रेगोरियो का सबसे बेहतरीन बचाव देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने फेडरिको वाल्वर्डे के लगाए गए शानदार शॉट को गोल में जाने से रोका।

27 वर्षीय ग्रेगोरियो ने दूसरे हाफ की शुरुआत में भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने तेजी से आते दो खतरनाक प्रयासों को रोका। लेकिन, आखिरकार डी ग्रेगोरियो भी मात खा ही गए। मुकाबले के 54वें मिनट में गोंजालो गार्सिया ने ट्रेंट एलेक्जेंडर-अर्नोल्ड की क्रॉस पर शानदार हेडर लगाकर रियल मैड्रिड को एक बढ़त दिला दी।

इसके बाद फेडरिको वाल्वर्डे की एक शानदार ओवरहेड किक पर डी ग्रेगोरियो ने एक और शानदार बचाव किया। इसी दौरान रियल मैड्रिड ने टूर्नामेंट में पहली बार किलियन एम्बाप्पे को मैदान में उतारा, जो गैस्ट्रोएन्टराइटिस के चलते शुरुआती मुकाबले मिस कर चुके थे। मैच के अंतिम क्षणों में रियल मैड्रिड ने पूरी तरह से पकड़ बनाए रखी। वहीं, जुवेंटस पूरे मुकाबले में गोल दागने में नाकाम रही।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article