स्पोर्ट्स

VIDEO: देखिए, हार के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने ड्रेसिंग रूम में अपने खिलाड़ियों का कुछ ऐसे हौसला बढ़ाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 11:13 AM IST

President of France gives a pep talk to French Footballers after loss in FIFA Final: फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के खिलाफ मिली शिकस्त ने फ्रांस को हिलाकर रख दिया। मैदान पर मौजूद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें हिम्मत दी।

Image

फ्रांस के राष्ट्रपति अपने खिलाड़ियों से बात करते हुए (Emmanuel Macron)

Photo : Twitter

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैकरोन अपने देश की फाइनल में हार से बेहद निराश थे लेकिन उन्हें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने विश्व कप जीतने के लिए अर्जेंटीना और उसके प्रशंसकों को बधाई भी दी।

फाइनल मैच देखने के लिए विशेष रूप से कतर पहुंचे मैकरोन ने पत्रकारों से कहा,‘‘निश्चित तौर पर हम बेहद दुखी और बहुत निराश हैं।’’

मैकरोन मैच के बाद फ्रांस के खिलाड़ियों से मिले और उन्होंने काइलियन एमबापे और उनके साथियों को सांत्वना दी।

उन्होंने कहा,‘‘ मैंने उनसे कहा कि आप सभी ने हम को गौरवान्वित किया है और हम सभी में उत्साह भरा है।’’ मैकरोन ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के साथ ही अर्जेंटीना को बधाई भी दी। उन्होंने कहा,‘‘ अर्जेंटीना, उसके खिलाड़ियों और वहां के लोगों को बधाई।’’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article