स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2026: टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही हुआ उलटफेर, आइवरी कोस्ट ने फ्रांस को अभ्यास मैच में रौंदा

Ivory coast beat france in fifa world cup 2026 warm-up game: आइवरी कोस्ट ने विश्व कप फुटबॉल के अभ्यास मैच में फ्रांस को 2-1 से हरा दिया। गुएला डूए ने अपने इस प्रदर्शन से न सिर्फ आइवरी कोस्ट की अच्छी तैयारी का सबूत पेश किया बल्कि फ्रांस और उसके डगआउट में मौजूद अपने भाई डेसिरे डूए को भी चौंका दिया।

Image

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुआ उलटफेर

Photo : AP

FIFA World Cup 2026: गुएला डूए ने एक गोल किया और निर्णायक गोल करने में मदद की जिससे आइवरी कोस्ट ने विश्व कप फुटबॉल के अभ्यास मैच में फ्रांस को 2-1 से हरा दिया। गुएला डूए ने अपने इस प्रदर्शन से न सिर्फ आइवरी कोस्ट की अच्छी तैयारी का सबूत पेश किया बल्कि फ्रांस और उसके डगआउट में मौजूद अपने भाई डेसिरे डूए को भी चौंका दिया।

जब मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था तब अमाद डियालो ने गुएला डूए के दाहिनी ओर से दिए गए निचले क्रॉस को गोल में तब्दील कर दिया। पहले हाफ के आखिरी मिनट में रायन चेरकी ने दो डिफेंडरों और गोलकीपर याहिया फोफाना को छकाते हुए गोल करके फ्रांस को बढ़त दिलाई थी। आइवरी कोस्ट की तरफ से गुएला डूए ने बराबरी का गोल किया।

फ्रांस विश्व कप के लिए अमेरिका रवाना होने से पहले सोमवार को लिले में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलेगा। वह विश्व कप में 16 जून को न्यू जर्सी में सेनेगल के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा। आइवरी कोस्ट और इक्वाडोर के बीच पहला मैच 14 जून को फिलाडेल्फिया में खेला जाएगा।

विश्व कप के एक अन्य दावेदार स्पेन को भी अभ्यास मैच में चौंकाने वाले परिणाम का सामना करना पड़ा। उसे ला कोरुना में खेड़े गए मैच में इराक ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। फॉरवर्ड लामिन यामल और निको विलियम्स के बिना खेल रहे स्पेन ने फेरान टोरेस के गोल की बदौलत 16वें मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इराक की तरफ से मैच समाप्त होने से आधा घंटा पहले मेर्चस डोस्की ने बराबरी का गोल किया। स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यामल 15 जून को अटलांटा में टीम के विश्व कप के पहले मैच में केप वर्डे का सामना करने के लिए फिट हो जाएंगे। इराक 16 जून को मैसाचुसेट्स में विश्व कप के अपने पहले मैच में नॉर्वे से भिड़ेगा।

(भाषा इनपुट के साथ)

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article