स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2022: अजब स्टेडियम-974 की गजब कहानी, शिपिंग कटेंनर से हुआ है निर्माण

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 18, 2022, 08:08 PM IST

कतर में आयोजित हो रहे फीफा विश्व कप 2022 में 8 मैदानों पर मैच खेले जाएंगे। लेकिन एक स्टेडियम जो शिपिंग कटेंनर्स से बना है वो लगातार सुर्खियों में है। जानिए क्या है इसकी वजह?

Image

स्टेडियम-974( साभार AP)

दोहा: फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी कर रहे देश कतर का नाम फुटबॉल विश्व कप के इतिहास में कई वहजों से दर्ज होने जा रहा है। विश्व कप के आयोजन के दौरान कतर अपने देश का इतिहास, संस्कृति और विरासत की झलक दुनिया को दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टेडियम के निर्माण में भी कतर की वास्तुकला की झलक दिखाई पड़ रही है।

स्टेडियम-974 है अजब गजब

फीफा विश्व कप 2022 के मैच 8 स्टेडियम में खेले जाएंगे। ये सभी स्टेडियम एक से एक बढ़कर हैं। लेकिन एक स्टेडियम पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वो है स्टेडियम 974। रास अबू अब्बाद स्थित स्टेडियम 974 को शिपिंग में काम आने वाले कंटेनर्स से बनाया गया है। स्टेडियम के निर्माण में आयरन का उपयोग इन्हें जोड़ने के लिए किया गया है।

इसलिए नाम में जुड़ा 974इस स्टेडियम के नाम में 974 जोड़ने की भी एक विशेष वजह है। कतर का अंतरराष्ट्रीय डायलिंग कोड 974 है। इसके अलावा स्टेडियम के निर्माण में 974 कंटेनरों का उपयोग किया गया है। कतर के शिपिंग इंडस्ट्री के समृद्ध इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करता है। इस स्टेडियम का उद्धाटन 20 नवंबर, 2021 को किया गया था। यहां साल 2021 में आयोजित फीफा अरब कप का उद्धाटन मैच खेला गया था।ऑ

इस मैदान पर खेले जाएंगे 7 मैच

इस स्टेडियम में विश्व कप के सुपर-16 राउंड तक के कुल 7 मैच खेले जाएंगे। इसमें 40 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। यह फीफा विश्व कप के इतिहास का पहले स्टेडियम है जिसे टूर्नामेंट के बाद डिसमेंटल कर दिया जाएगा और निवासियों के मनोरंजन के लिए एक तटवर्ती विकास के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा। ऐसा करते यह बताने की भी कोशिश की गई है कि कई स्ट्रक्चर को कम कीमत पर बड़े आयोजनों के लिए अस्थाई तौर पर निर्माण किया जा सकता है।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article