स्पोर्ट्स

FIDE World Cup: चौथे दौर के टाइब्रेकर में पहुंचे एरिगेसी, प्रज्ञानानंदा और हरिकृष्णा, अल्कांतारा बने अंतिम 16 में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी

भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी, आर प्रज्ञानानंदा और पी हरिकृष्णा बुधवार को पणजी में चल रहे शतरंज विश्व कप के टाईब्रेकर में पहुंचने में सफल रहे।

Image

आर प्रज्ञानानंदा (@aicfchess X)

पणजी (गोवा): भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी और आर प्रज्ञानानंदा ने बुधवार को पणजी में चल रहे शतरंज विश्व कप के चौथे दौर में ड्रॉ खेला जबकि पी हरिकृष्णा मुश्किल हालात से उबरते हुए टाईब्रेक में पहुंच गए। एरिगेसी ने हंगरी के ग्रैंडमास्टर पीटर लेको के खिलाफ 36 चाल के बाद ड्रॉ कराया जबकि प्रज्ञानानंदा ने रूसी ग्रैंडमास्टर डेनियल डुबोव के खिलाफ 30 चाल के बाद अंक बांटे जबकि हरिकृष्णा ने भी 38 चाल के बाद ड्रॉ खेला।

मेक्सिको के ग्रैंडमास्टर जोस एडुआर्डो मार्टिनेज अल्कांतारा अंतिम 16 में पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ग्रैंडमास्टर एलेक्सी सराना के खिलाफ 20 चाल में ड्रॉ खेला। अब उनका मुकाबला हरिकृष्णा और स्वीडन के ग्रैंडमास्टर निल्स ग्रैंडेलियस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

दो बार के चैंपियन ग्रैंडमास्टर लेवोन अरोनियन भी ग्रैंडमास्टर राडोस्लाव वोज्तास्जेक के खिलाफ काले मोहरों से 35 चाल में दूसरा गेम ड्रॉ करके अगले दौर में पहुंच गए। उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर नोडिरबेक याकूबबोव के खिलाफ 38 चाल में दूसरा गेम हारने के बाद विश्व जूनियर चैंपियन प्रणव वी टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article